Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे “नया सवेरा” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस इन दिनों इतनी सक्रिय नजर आ रही है कि अब लोगों को अलार्म घड़ी की जरूरत कम और पुलिस की रेड का डर ज्यादा सताने लगा है। इसी कड़ी में पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा — यानी महुआ का “स्टॉक क्लियरेंस सेल” शुरू होने से पहले ही दुकान बंद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, थाना गरियाबंद को मुखबिर से खबर मिली कि एक सज्जन अपने घर को मिनी शराब गोदाम में बदलकर बिक्री…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नगर पालिका गरियाबंद द्वारा गौरव पथ में प्रस्तावित व्यवसायिक परिसर निर्माण एवं उसकी नीलामी प्रक्रिया को लेकर अब विरोध और तेज हो गया है। स्थानीय नागरिकों के बाद अब कृषक पंचायत ने भी इस योजना पर आपत्ति दर्ज कराते हुये प्रशासन से निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। कृषक पंचायत का कहना है कि प्रस्तावित निर्माण में गांधी मैदान के हिस्से को समायोजित किया जा रहा है, जिससे मैदान का क्षेत्रफल कम हो जायेगा। उनका आरोप है कि गरियाबंद नगर में गांधी मैदान ही एकमात्र बड़ा सार्वजनिक मैदान है, जहां देव मड़ाई जैसे पारंपरिक आयोजनों…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गुरुवार को जिला पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीणएवं स्वच्छ भारत मिशन की गहन समीक्षा बैठक ली।बैठक में सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ और एसडीओ को निर्देश दिए कि आवास निर्माण के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और मैदानी अमला सतत ग्राम भ्रमण कर हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । हाई स्कूल नहरगांव में अध्यनरत कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को शाला विकास एवं प्रबंधन समिति और शालेय परिवार तथा स्कूली बच्चों ने दिया विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत हाई स्कूल प्राचार्य संजय शुक्ला उपाध्यक्ष नरोत्तम नागेश के द्वारा पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दीपदान का आयोजन किया गया और बच्चों लेखनी वितरण किया गया। शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि कक्षा…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस) कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आईटीआई बस्ती में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल बन गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय उज्जवल डनसेना उर्फ ध्रुव के रूप में हुई है, जो एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल का छात्र था और इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में सामान्य रूप से सक्रिय था…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 में स्थित एक भूमि विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भूमि स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच कथित अवैध निर्माण और प्रशासनिक उदासीनता के आरोपों ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। पीड़ित पक्ष ने न्यायालयीन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने अपनी पीड़ा जाहिर की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक-1 निवासी सुनिधि गुप्ते ने आरोप लगाया है कि खसरा क्रमांक 55/1, रकबा 16.40 स्थित भूमि, जिस…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी इलाके में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों के डम्प को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित नक्सली हिंसा की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में हथियार…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे 130C पर ग्राम जोबा के पास कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरकू राम चनाप (लगभग 60 वर्ष) निवासी ग्राम जोबा के रूप में हुई…

Read More

गरियाबंद। आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम मरोदा स्थित में देखने को मिला। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। प्रदेश के प्रमुख शिवधामों में शामिल यह मंदिर महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से श्रद्धालुओं का केंद्र बन जाता है। इस वर्ष भी दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं, जहां…

Read More

जिला ब्यूरो चीफ शहडोल विजय कुमार विश्वकर्मा  इलाज के नाम पर गुंडागर्दी: मरीज को तड़पता छोड़ भागे डॉक्टर, परिजन बोले- यमराज से कम नहीं स्वास्तिक का स्टाफ डॉक्टर पीयूष सिंह ने आरोपों को बताया निराधार, बोले- ‘सीरियस कंडीशन’ में लाए थे मरीज, जान बचाने के लिए किया त्वरित इलाज (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल/बुढ़ार। शहडोल जिले के बुढ़ार स्थित स्वास्तिक हेल्थ केयर अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। अस्पताल के संचालक डॉ. पीयूष सिंह पर इलाज में घोर लापरवाही और मरीज के परिजनों के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रार्थी मनोहर लाल जगवानी ने बुढ़ार थाने में…

Read More