Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर लगता है कि फिल्मों की स्क्रिप्ट अब सीधे हकीकत में उतरने लगी है। फर्क बस इतना है कि यहां हीरो नहीं, “हीरे” पकड़े गए हैं—वो भी पूरे 34 नग, बिना तराशे हुए! गरियाबंद पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ऐसे शख्स को धर दबोचा, जो नहरगांव स्कूल के पास “ग्राहक भगवान है” की तर्ज पर हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में टहल रहा था। अब इसे आत्मविश्वास कहें या सिस्टम पर भरोसा, कि साहब खुलेआम हीरे लेकर बाजार में उतर…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मंडल कांदाडोंगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अमलीपदर की सरपंच हेमोबाई नागेश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर किया अमलीपदर सरपंच के भाजपा प्रवेश से संगठन को बड़ी मजबूती मिलने के आसार है.ज्ञात हो कि अमलीपदर आजादी के बाद से कांग्रेस का अभेद गढ़ माना जाता है,सरपंच के भाजपा प्रवेश के बाद अमलीपदर में भाजपा के चुनावी माहौल में मजबूती की संभावनाएं बढ़ी है। अमलीपदर सरपंच हेमोबाई नागेश को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता पर्ची देकर एवं पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष…
(संवाद एक्सप्रेस)नवापारा-राजिम। रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद 21 मार्च को ईद का पर्व क्षेत्र में हर्षाेल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी। इस खास मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की शानदार तस्वीर देखने को मिली। भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा, नगर के वरिष्ठ नागरिक सुनील जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिती रही। समाज के लोगों द्वारा दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया, जिसके बाद सभी ने आपस…
(संवाद एक्सप्रेस)दुनिया इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां भू-राजनीतिक तनाव सीधे आर्थिक स्थिरता को चुनौती दे रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अपना नकारात्मक प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। ताजा आर्थिक सर्वेक्षणों और विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार आने वाले महीनों में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर दोनों में कमजोरी देखने को मिल सकती है, जिससे आर्थिक सुस्ती का खतरा और बढ़ गया है। व्यापार और उत्पादन पर असर संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय व्यापार गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। सप्लाई चेन में बाधाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे कच्चे माल की उपलब्धता…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगता है इन दिनों कुछ लोगों ने “स्टार्टअप इंडिया” को थोड़ा ज़्यादा ही सीरियस ले लिया है—बस फर्क इतना है कि इनका स्टार्टअप “ग्रीन बिजनेस” था, जिसमें हरा-भरा माल उड़ीसा से उठाकर मध्यप्रदेश तक “होम डिलीवरी” किया जा रहा था। लेकिन अफसोस, इस बार ग्राहक से पहले ही गरियाबंद पुलिस ने पार्सल रिसीव कर लिया। दिनांक 21 मार्च 2026 को थाना मैनपुर पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि “गांजा ऑन व्हील्स” सेवा जोरों पर है। फिर क्या था—पुलिस ने भी ठान लिया कि आज ‘डिलीवरी ऐप’ को अनइंस्टॉल करके ही दम लेंगे। दो अलग-अलग जगहों पर रेड…
प्रतिभाशाली छात्रा देविका ने बढ़ाया गांव का मान, नवोदय विद्यालय में चयन से देवपरसुली में खुशी की लहर
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। विकासखंड गरियाबंद के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम देवपरसुली ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शासकीय प्राथमिक शाला देवपरसुली की छात्रा कु. देविका ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में अपना स्थान सुनिश्चित कर गांव, स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देविका की इस उपलब्धि से पूरे गांव में उत्साह और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और शिक्षा मिले, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। देविका…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले एक युवक की जिंदगी बिजली के करंट ने छीन ली। काम के दौरान हुए इस हादसे ने न केवल एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गरियाबंद जिले के ग्राम घुटकूनवापारा की है। यहां काम करने आए एक मिस्त्री अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग 10 बजे के आसपास हुई, जब…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छुरा विकासखण्ड अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक केंद्रीकृत परीक्षा 2026 के तहत सभी विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया जा रहा है। इसी क्रम में माध्यमिक स्तर की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस पर परीक्षा की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने विकासखण्ड स्रोत समन्वयक श्री प्रेम मार्कण्डेय द्वारा संकुल केंद्र अकलवारा के साथ साथ संकुल केंद्र सोरिद एवं साजापाली का सघन एवं व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री मार्कण्डेय ने संकुल अंतर्गत आने वाली समस्त उच्च प्राथमिक शालाओं का भ्रमण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को बढ़ावा देने और उद्यमियों को बैंकिंग सहयोग से जोड़ने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, गरियाबंद द्वारा “उद्योग-बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रेम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित होगा। यह कार्यशाला 18 मार्च 2026 को होटल सिटी जायका, गरियाबंद में सुबह 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो उद्यमियों से सीधे संवाद कर उन्हें ऋण, वित्तीय सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को ऋण आवेदन से जुड़ी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला एक बार फिर प्रकृति के अद्भुत और दुर्लभ रूप का गवाह बना है। जिले के ओड़ गांव में देर रात हुई तेज बारिश और जबरदस्त ओलावृष्टि ने पूरे इलाके की तस्वीर ही बदल दी। सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो उनके सामने जो दृश्य था, वह किसी सपने से कम नहीं था—चारों ओर सफेदी ही सफेदी, मानो धरती पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई हो। ओलों की इतनी अधिक मात्रा गिरी कि खेत-खलिहान, पेड़-पौधे, कच्चे रास्ते, जंगल और घरों के आसपास का पूरा इलाका पूरी तरह सफेद हो गया। दूर…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
