Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्राम कासरबाय निवासी एवं ग्राम पंचायत हरदी के पूर्व सरपंच दयालाल ध्रुव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दयालाल ध्रुव अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और ग्राम विकास के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। सरपंच रहते हुए उन्होंने पंचायत क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे ग्राम पंचायत हरदी और आसपास के गांवों में गहरा दुख व्याप्त है। ग्रामीणों ने उन्हें एक जनसेवक और समाज के हितैषी के रूप में याद…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शहर के प्रतिष्ठित एंजेल एंग्लो हाई स्कूल में आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। सुबह से ही स्कूल परिसर में बच्चों और अभिभावकों की चहल-पहल देखने को मिली। हर कोई अपने सालभर की मेहनत के नतीजों को जानने के लिए उत्साहित नजर आया। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, पूरा वातावरण तालियों की गूंज, मुस्कान और गर्व के भाव से भर उठा। रिजल्ट डे को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। छोटे-छोटे कदमों से स्कूल पहुंचे नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्सुकता और थोड़ी घबराहट साफ झलक रही थी। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों की…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।जिले की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा और पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला के मजबूत नेतृत्व में पार्टी को लगातार सफलता मिल रही है,वहीं बीजेपी का संगठन अंदर ही अंदर कमजोर होता नजर आ रहा है।बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम रहे हैं,जिससे सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। जिले में कांग्रेस संगठन लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है।जिला अध्यक्ष और पूर्व पंचायत मंत्री के सक्रिय नेतृत्व और जमीनी पकड़ के चलते पार्टी में नई ऊर्जा…
4.33 करोड़ की लागत से बननी थी 250 सीटर लाइब्रेरी (संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय परिसर में नालंदा परिसर की तर्ज पर बनने वाली 250 सीटर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। करीब 4.33 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित इस निर्माण पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में शिकायत के बाद केंद्र और राज्य स्तर से रोक लगाई गई है। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। बता दे कि,…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग अंतर्गत झाखरपारा मंडल ग्राम पंचायत में बूथ गठन बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।बैठक के दौरान पार्टी के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद व जिला आयुक जगजीत सिंह धीर के निर्देशानुसार, जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन एवं डी ओ सी स्काउट आशीष साहू व डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिला गरियाबंद अंतर्गत बस स्टैंड गरियाबंद में नेशनल बुक डिपो गरियाबंद के अशफाक मेमन जी के सहयोग से राम नवमी के शुभ अवसर से प्याऊ घर का शुभारंभ नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव जी, जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका आशिफ मेमन…
(संवाद एक्सप्रेस)राजिम (गरियाबंद)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से एक सनसनीखेज और चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। राजिम–फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर किरवई स्थित पुजेरिन दाई मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अचानक धुआं… और फिर भड़क उठी आग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता,…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने के लिए लोकसभा में एक बड़ी पहल की है। सांसद ने गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में दबे दुनिया के सबसे दुर्लभ और बहुमूल्य रत्नों में से एक ‘एलेक्सेंड्राइट’ (Alexandrite) का मुद्दा सदन में प्रखरता से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार का ध्यान इस बेशकीमती रत्न की उपेक्षा की ओर आकर्षित करते हुए इसके वैज्ञानिक सर्वेक्षण और पारदर्शी खनन की पुरजोर वकालत की। शुक्रवार को सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सदन के माध्यम से सरकार को अवगत कराते हुए बताया कि देवभोग का एलेक्सेंड्राइट…
(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी Indian Premier League 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है, और इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी का मौका मिला है। इस ऐलान के बाद पूरे प्रदेश में क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दो बड़े मुकाबलों से सजेगा रायपुर जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहला मुकाबला 10 मई 2026 को Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Mumbai Indians (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 13 मई को…
स्थानीय राजनीति में बढ़ी हलचल,समर्थकों के साथ किया प्रवेश (संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।क्षेत्र की राजनीति में उस वक्त नई हलचल देखने को मिली जब देवभोग क्षेत्र के ग्राम पंचायत धारनी ढ़ोड़ा के सरपंच ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के हाथों कांग्रेस का गमछा पहनकर आधिकारिक रूप से कांग्रेस का दामन थाम लिया।इस कदम से न सिर्फ स्थानीय सियासी समीकरण बदले हैं,बल्कि आगामी चुनावों को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। ग्राम पंचायत धारनी ढ़ोड़ा के सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के विधायक…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
