Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के जंगल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक खतरनाक घटना सामने आई है, जहां महुआ संग्रहण के लिए जंगल गए एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद वनमंडल के परसुली परिक्षेत्र अंतर्गत कोचई मुड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय पुराणिक (पिता सूघो राम यादव) मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अपनी पत्नी के साथ घर के समीप स्थित…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च को राजधानी रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर गरियाबंद जिले में कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के मार्गदर्शन में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और शहर कांग्रेस कमेटियों ने कार्यकर्ताओं को रायपुर ले जाने के लिए रणनीति और रूपरेखा तय कर ली है कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों में लगातार बैठकें आयोजित…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नई दिल्ली में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित महिला सरपंचों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत फुलकर्रा की सरपंच चूड़ामणि दीवान भी शामिल हुईं और राष्ट्रीय मंच पर जिले का मान बढ़ाया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की कुल 9 महिला सरपंचों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों और महिला नेतृत्व की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन का उद्देश्य पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना…
(संवाद एक्सप्रेस)बुलंदशहर के खुर्जा में रेलवे लाइन के पास जंगल से महिला, युवक और एक बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. पुलिस जांच में सामने आया कि मृत महिला और युवक के बीच कथित प्रेम संबंध थे और दोनों रिश्ते में देवर-भाभी बताए जा रहे हैं. घटना से दो दिन पहले महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में जंगल के पास तीन शव मिलने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. पुलिस ने अब इस मामले में प्रारंभिक जांच के आधार पर कई अहम तथ्य…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में कुछ शिकारियों ने सोचा होगा कि जंगल में घुसकर चुपचाप वन्यजीवों का शिकार कर लिया जाएगा और किसी को भनक भी नहीं लगेगी। लेकिन उनका यह “जंगल अभियान” ज्यादा देर नहीं चला। एंटी पोचिंग टीम ने ऐसी घेराबंदी की कि शिकारी सीधे जंगल से निकलकर जेल की सलाखों तक पहुंच गए। दरअसल, इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर क्षेत्र के पीपलखूंटा बीट कक्ष क्रमांक 1204 में ओडिशा के चार लोग तीर-धनुष और गुलेल के साथ शिकार करने पहुंचे थे। इनका निशाना जंगल के दुर्लभ वन्यजीव थे—गुलेल से उड़न गिलहरी और तीर-धनुष से कोटरी का शिकार किया गया।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के गरियाबंद वन परिक्षेत्र अंतर्गत बेंदकुरा सर्कल में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। एक ही दिन में सुबह और देर रात तेंदुए द्वारा दो अलग-अलग ग्रामीणों पर हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक पुरुष को मामूली चोटें आई हैं। दोनों घायलों का उपचार कराया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बेंदकुरा सर्कल के कमार ग्राम कुचेना, कोटरी छापर निवासी शांति बार कमार देर रात शौच के लिए…
(संवाद एक्सप्रेस)छुरा (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड से एक बेहद सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है। ग्राम टोनहीडबरी के जंगल में एक युवक की पेड़ से फंदे पर लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उन्होंने एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना छुरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पेड़…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में बहुप्रतीक्षित सैनिक स्कूल खोलने की दिशा में अहम पहल हुई है। गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम बिन्द्रानवागढ़ में सैनिक स्कूल के लिए 101.18 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर उसका प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को भेज दिया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर जिले में सैनिक स्कूल की स्थापना का रास्ता साफ हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में वर्तमान में केवल एक सैनिक स्कूल अंबिकापुर में संचालित है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है। यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गैर-सरकारी संगठनों…
जिला ब्यूरो चीफ शहडोल।विजय कुमार विश्वकर्मा (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल। जिले के बुढार थाना क्षेत्र की चौकी केशवाही अंतर्गत ग्राम पडरिया में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दंपती अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक पीछे…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। International Women’s Day के अवसर पर Shri Radhe Naval Kishori Mahila Manas Samiti द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगल हटरी शीतला पारा भवन में हुआ, जहां समिति की मातृशक्तियों ने फूलों और रंग-बिरंगी गुलाल से सूखी होली खेलकर पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फाग गीत, भजन और कविताओं की प्रस्तुति दी। ढोलक और मंजीरे की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और पूरे वातावरण को गुलाबी रंग में रंग दिया। समिति की अध्यक्ष मंजरी गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन पिछले तीन…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
