Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर/नई दिल्ली। ऑल इंडिया टेनिस फेडरेशन (ATF) ने वर्ष 2026–27 के लिए विभिन्न समितियों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। फेडरेशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, AITA अध्यक्ष डॉ अनिल जैन और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा समेत कई अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अलग-अलग समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के मुताबिक, फाइनेंस कमेटी में डॉ. अनिल जैन को चेयरमैन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं जूनियर्स एवं कोचेस डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन सुनील यजमान , मार्केटिंग एवं स्पॉन्सरशिप कमेटी के चेयरमैन प्रशांत सुतार और टूर्नामेंट्स एवं ऑफिशिएटिंग कमेटी…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अन्तर्गत जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव ने बताया कि आवेदन के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक का आधार कार्ड, पेन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 06 माह तक बैंक पासबुक, मशीनरी का कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं उद्यम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इस योजना में कुल परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सोमवार 6 अप्रैल छुरा ब्लॉक के एक धान खरीदी केंद्र में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया और ध्वजारोहण भी किया गया। अब इस आयोजन पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार ग्राम सिवनी के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिवनी प.क्रं.458 में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया, और पार्टी ध्वज फहराया गया। इस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष तिहार सिंह ठाकुर और प्रबंधक चरण सिंह ठाकुर की संलिप्तता के आरोप है। बताया जा रहा है कि यह धान उपार्जन केंद्र, सहकारी समिति के तौर पर पंजीकृत है, जहां किसी भी प्रकार की…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आज गरियाबंद ब्लॉक में पंचायत सचिवों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपसंचालक श्रीमती पदमनी हरदेल ने की। इस दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले सचिवों और हितग्राहियों पर कड़ी नाराजगी जताई गई तथा समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में उपसंचालक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अप्रारंभ आवासों का कार्य एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार की नीतियों को आम जनता के लिए घातक बताते हुए कहा कि आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण आज महंगाई चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि पिछले तीन महीनों में ही इसके दामों में कुल 525 रुपये तक इजाफा हो चुका है। इसके…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए नहरगांव मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री जनक राम ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर पर नई कमेटियों का गठन करना रहा। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों का चयन कर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायत अमाड़ क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बिना आवश्यक वन अनुमति (एनओसी) के शुरू किया गया पुल निर्माण कार्य अब बीच में ही बंद पड़ा है। इस अधूरे निर्माण के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आगामी बरसात को लेकर उनकी चिंता और भी बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जुगाड़ से अमाड़ गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पट्टाबहाल नाला पर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण का टेंडर पिछले वर्ष…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने जिले में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत सम्पूर्ण गरियाबंद जिले को 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में उक्त अवधि में अधिनियम के अन्तर्गत सक्षम अधिकारी के पूर्वानुमति बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी भी अन्य प्रायोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा। लेकिन शासकीय एजेंसी जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सम्पूर्ण जिले में तथा नगर पालिक परिषद एवं नगर पंचायतों को…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला गरियाबंद में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को पिछले दो वर्षों में अभूतपूर्व सफलता हाथ लगी है। जनवरी 2024 से अब तक चलाए गए लगातार विशेष अभियानों में 07 शीर्ष नेतृत्व सहित कुल 31 माओवादियों को मार गिराया गया है, जबकि 29 नक्सलियों ने पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुना है। पुलिस की रणनीतिक कार्रवाई, बेहतर खुफिया तंत्र और विशेष प्रशिक्षण के चलते नक्सल संगठन को करारा झटका लगा है। खास बात यह रही कि इस दौरान कई बड़े और निर्णायक ऑपरेशन में शीर्ष स्तर के माओवादी नेताओं का सफाया…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम टेंगनाबासा में तीन दिवसीय भव्य श्री रामचरित मानसगान सम्मेलन का सफल आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्रभर से मानस मंडलियों एवं श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण कर भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। द्वितीय दिवस पर विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा रामचरित मानसगान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर श्री रामचरित मानस परिवार खलना (ओड़िशा ), ज्ञान ज्योति मानस परिवार नाहनबीरी…

Read More