Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
गरियाबंद। शिक्षा सत्र शुरू हुए ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन गरियाबंद जिले के स्कूलों में अब तक अधिकांश बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। नतीजा यह है कि सैकड़ों बच्चे बिना किताबों के ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। लगातार दूसरी बार मासिक परीक्षा होने जा रही है, लेकिन छात्र-छात्राओं के हाथों में किताबें ही नहीं हैं। यह हालात अभिभावकों, बच्चों और शिक्षकों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि आखिर बिना पढ़े बच्चे परीक्षा कैसे देंगे। सरकार के दावे बनाम हकीकत छत्तीसगढ़ शासन हर साल कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी बच्चों को…
गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। फरियादी डालसिंग सेन पिता चन्द्राहास सेन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम खुडियाडीह ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 सितम्बर की शाम करीब 6:30 बजे वह ग्राम परसदा से अपने पुराने घर खुडियाडीह जा रहा था। इसी दौरान ग्राम परसदा हॉस्टल हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगने के बहाने उसकी बाइक रोकी और चाबी छीन ली। तभी तीन अन्य युवक जंगल से निकलकर आए और उसके पास से टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर…
गरियाबंद। प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल होने राजधानी रायपुर जा रही मितानिन बहनों को प्रशासन ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में ही रोक दिया। इस कार्रवाई से नाराज होकर सैकड़ों मितानिन अचानक उग्र हो गईं और पांडुका के पास नेशनल हाइवे-130 पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हाईवे पर यात्री बसें, स्कूल बसें, निजी वाहन और मालवाहक ट्रक घंटों फंसे रहे। सूत्रों के अनुसार सुबह से ही विभिन्न विकासखंडों से मितानिन बहनें रायपुर रवाना होने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।…
गरियाबंद। स्वास्थ्य के लिए खतरनाक और कानूनी रूप से प्रतिबंधित तम्बाकू युक्त जर्दा गुटखा बेचने वालों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गरियाबंद पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने राजिम थाना क्षेत्र के विभिन्न दुकानों पर अचानक दबिश दी। इस सरप्राइज चेकिंग से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, 03 सितम्बर 2025 को थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत साहू और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पा चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने राजिम क्षेत्रांतर्गत संचालित गुटखा-पान मसाला विक्रेताओं के ठिकानों की गहन जांच…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय के नजदीकी जंगलों में पहली बार बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग गांवों के ग्रामीणों ने जंगल में बाघ को देखने की सूचना दी थी। इनमें से एक ग्रामीण जो फूटू तोड़ने जंगल गया था, उसका सामना अचानक बाघ से हो गया। ग्रामीण ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए बाघ और ग्रामीणों दोनों की…
गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 पर हाथियों की दस्तक से एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। पाण्डुका क्षेत्र में दो दंतैल हाथी (BBME 1 और GB ME1) बीती रात से ही सक्रिय हैं और लगातार खेत-खलिहान में विचरण कर रहे हैं। दोनों हाथी किसी भी समय सड़क क्रॉस कर आगे बढ़ सकते हैं, जिसे देखते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, हाथियों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए पाण्डुका स्टाफ और हाथी मित्र दल मौके पर तैनात हैं, ताकि ग्रामीणों और राहगीरों को किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाया जा…
गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में गरियाबंद जिले का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद के मेधावी छात्र भैया प्रियांशु यादव ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कक्षा एकादश में विद्यालय स्तर पर प्रयास विद्यालय के लिए चयनित होकर न सिर्फ अपने विद्यालय का बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। प्रियांशु यादव शुरू से ही एक प्रतिभाशाली और अनुशासित छात्र रहे हैं। उन्होंने प्राथमिक से लेकर अब तक की शिक्षा के हर चरण में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता और निरंतरता का ही…
गरियाबंद । भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर गरियाबंद नगर ने मंगलवार को एक अद्भुत दृश्य देखा। बारिश की बूंदों के बीच भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। गोवर्धनपारा वार्ड क्रमांक 06 में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अवसर पर रुक्मणी–कृष्ण विवाह प्रसंग का आयोजन हुआ, जिसके तहत भगवान श्रीकृष्ण की भव्य बारात नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। सुबह से ही श्रद्धालुजन इस शोभायात्रा का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही भगवान लड्डू गोपाल और श्रीमद्भागवत महापुराण को सजाए गए रथ और बग्गी में विराजमान कर यात्रा निकाली गई, वातावरण “जय श्रीकृष्ण” के गगनभेदी नारों से…
गरियाबंद/छुरा- ट्रांसजेंडर श्री गणेशोत्सव समिति छुरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य डीजे डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की आरती से की गई, जिसे आमंत्रित अतिथियों द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर सहित दूर दराज से आये कलाकार और नगर के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षद हरीश यादव जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि यह आयोजन बीते चार-पांच वर्षों से निरंतर हो रहा है, और आने वाले वर्षों में…
गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना पुलिस ने छुरा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8 गौवंशों को भी बरामद किया, जिन्हें पिकअप वाहन में ठूस-ठूसकर ओडिशा ले जाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, गौ रक्षकों ने पुलिस को तस्करी की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस ने छुरा मार्ग पर नागझर के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से 8 गौवंश बरामद हुए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों— खेमन सिन्हा, मोहन लाल खुटे और चेतन निषाद को…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
