Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के द्वारा 260 बैग व अध्ययन सामग्री दिया गया गरियाबंद । रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम रायपुर के तत्वावधान में 1 सितंबर 2025 को गरियाबंद जिले के दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 260 स्कूल बैग, कॉपी-पेन्सिल सहित अध्ययन सामग्री 10 गाँवों के 13 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेकज्योति मासिक पत्रिका के संपादक स्वामी प्रपत्यानंद जी के निर्देशन में हुआ। जिन विद्यालयों में वितरण हुआ उनमें कुल्हाड़ीघाट, देवडोंगर, बेसराझर, तुहामेटा, कठवा, भालूकोना, कोनारी, भाठाडिग्गी,…

Read More

गरियाबंद। जिले के मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाइवे (NH-130C) पर सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओड़िशा से गरियाबंद की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार नवागढ़ के सामने बने मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक मोड़ पर वाहन नियंत्रित नहीं कर पाया और कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय…

Read More

अभनपुर/नवापारा। एनजीटी के निर्देशों के बावजूद नवापारा क्षेत्र के पारागांव में रेत माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। प्रतिबंध के दौरान भी यहां पनडुब्बीनुमा मशीन लगाकर नदी के बीच से रेत निकाली जा रही थी। सूचना मिलने पर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पहली बार पनडुब्बी मशीन जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। कैसे चल रहा था अवैध कारोबार बरसात में नदी-नालों में पानी भरने से रेत खनन के लिए रैम बनाना संभव नहीं है। ऐसे में रेत तस्कर नई तकनीक का सहारा ले रहे थे। बोट पर पनडुब्बी जैसी मशीन लगाकर नदी के भीतर…

Read More

अमलीपदर। आधुनिक भारत की प्रगति और सरकारी दावों के बीच एक बार फिर गरीबी और सिस्टम की बेरुखी का दर्दनाक चेहरा सामने आया है। अमलीपदर क्षेत्र के नयापारा ग्राम की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला इच्छाबाई पटेल की मौत के बाद उनका शव अस्पताल से घर तक लाने के लिए परिजनों को कई तरह की जिल्लत झेलनी पड़ी। अंततः मजबूर होकर गरीब परिवार ने खटिया पर शव रखकर पैदल ही गांव तक ले जाने का फैसला किया। इलाज के दौरान मौत, शव वाहन से इनकार जानकारी के अनुसार, इच्छा बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से…

Read More

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम कर्मचारी संघ के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16 हज़ार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जो 18 अगस्त से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं, आज आंदोलन के 15 वे दिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला गरियाबंद के करीब 450 कर्मचारियो ने जिला अध्यक्ष अमृत राव भोंसले, प्रांतीय प्रतिनिधि भूपेश साहू, भूपेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में सभी ब्लॉक् अध्यक्ष धीरज शर्मा, गौरव यादव, पुष्पा कुर्रे, सौरभ पांडे, गोविन्द यादव की उपस्थिति में प्रशासन से मिले नोटिस की प्रति जलाकर विरोध जताया और इस दमन कारी नीति के आगे नहीं झुकने के लिए शपथ ली। साथ…

Read More

गरियाबंद। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद के कक्षा पंचम के छात्र भैय्या पंकज कुमार निषाद (पिता बहादुर निषाद, माता कुंती निषाद) ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। पंकज कुमार ने कक्षा अरुण से अब तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होते हुए इस वर्ष नवोदय विद्यालय में कक्षा सातवीं हेतु चयन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर भूतेश्वरनाथ बाल संस्कार समिति के अध्यक्ष लोकनाथ साहू, व्यवस्थापक सत्यप्रकाश मानिकपुरी, उपाध्यक्ष ताकेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर एवं समिति के सभी सदस्यगणों ने पंकज को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की…

Read More

आमानाका थाना पुलिस की सतर्कता से खुला राज, फर्जी कार्ड के दम पर लोगों को दिखाता था रौब रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय जालसाज को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (I.B) का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था। आरोपी का नाम विशाल कुमार है, जिसे आमानाका थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान धर दबोचा। पुलिस की तत्परता और सतर्कता के चलते यह बड़ा खुलासा हुआ है। तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था आरोपी मामला 31 अगस्त का है। आमानाका थाना पुलिस चंदनडीह चौक, जीई रोड पर नियमित वाहन…

Read More

राजिम/गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने स्पेशल टीम और मुखबिर की सक्रियता से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो नग सोने की चैन और नगदी रकम 64 हजार रुपये बरामद की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.37 लाख रुपये आंकी गई है। मामले की शुरुआत ऐसे हुई थाना राजिम में प्रार्थी कोमलराम सोनकर पिता मंगलूराम उम्र 44 वर्ष निवासी बकली ने दिनांक 28 अगस्त 2025…

Read More

गरियाबंद । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत आज तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया गया। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी लोग जुड़े। जिला स्तर पर रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” कार्यक्रम अंतर्गत बिहान के दीदियों की कहानी उन्हीं के…

Read More

जरगांव के कटेलपारा का मामला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत गरियाबंद। छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगांव के कटेलपारा में रविवार को खेत से एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गंगाधर ध्रुव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद से गांव में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। बाजार से लौटने के बाद हुआ था लापता जानकारी के अनुसार गंगाधर ध्रुव बीते बुधवार शाम को बाजार गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने पहले उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई…

Read More