Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित मिरी के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमित मिरी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लंबे अरसे बाद कांग्रेस भवन में निर्वाचित प्रतिनिधियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे भवन खचाखच भर गया और संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के विधायक जनक राम ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन को बूथ…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। मरार पटेल समाज तहसील इकाई गरियाबंद के तत्वाधान में शाकंभरी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 18 जनवरी 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे नगर में निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मां शीतला मंदिर के दर्शन उपरांत पुनः कार्यक्रम स्थल पर संपन्न होगी। यात्रा में समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर धार्मिक व सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। https://samwadexpress.com/allegation-of-money-transaction-in-district-panchayat-chhura-created-a-stir-in-the-administrative-corridors-if-the-ceo-is-clean-then-hand-over-the-matter-to-the-police-up/ महोत्सव के दौरान समाज के नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष सहित जिला एवं तहसील स्तर…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)छुरा/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत छुरा में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी के बीच चल रहा विवाद लगातार गंभीर होता जा रहा है। पहले जनपद उपाध्यक्ष और अब कुछ सरपंचों द्वारा लगाए गए पैसों के लेन–देन के आरोपों ने पूरे मामले को राजनीतिक और प्रशासनिक बहस के केंद्र में ला दिया है। आरोपों के बीच विरोधाभासी बयान, वायरल मैसेज और पक्ष-विपक्ष की दलीलों ने स्थिति को और उलझा दिया है। बीते कुछ दिनों से जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी और प्रभारी सीईओ सतीश चंद्रवंशी के बीच हिसाब-किताब और बिल भुगतान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश के गरियाबंद नगर आगमन पर शनिवार को ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। नगर में प्रवेश करते ही युवा मोर्चा और भाजपा मंडल गरियाबंद के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान “युवा मोर्चा जिंदाबाद”, “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन नगर के प्रमुख तिरंगा चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच हेमंत…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर देवभोग ने मीडिया से धान खरीदी के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के अन्नदाताओं को कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है उनकी मेहनत के उपज का एक-एक दाना साय सरकार खरीदी करेगी ! निर्धारित समय सीमा पर किसी कारण से धान नहीं बेच पाए तो हमारी भाजपा सरकार समय सीमा बढ़ाने का भी फैसला किसान हित में ले सकती है ! धान खरीदी पर कांग्रेस के तरह तरह के आरोप पर जवाब देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी मुद्दा विहीन है सिर्फ माहौल…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रदेशभर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के लंबे समय से संघर्षशील, ऊर्जावान एवं समर्पित युवा नेता अमित मिरी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से गरियाबंद ब्लॉक सहित जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, सहप्रभारी एस.ए. संपत कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद /फिंगेश्वर । गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चरौदा में जनवरी माह के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों की भव्य श्रृंखला देखने को मिलेगी। गांव में जहां 19 जनवरी 2026 को परंपरागत मड़ई मेला आयोजित किया जाएगा, वहीं इसके बाद 27 जनवरी 2026 से खेल प्रेमियों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ होगा। इन दोनों आयोजनों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और तैयारी का माहौल है। 19 जनवरी को मड़ई मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम गाँव क़े समस्त देवी-देवताओं की असीम कृपा से ग्राम चरौदा में भव्य मड़ई मेला (घटरानी) का आयोजन किया…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कहते हैं नशे का कारोबार बड़े “हौसले” और तेज़ गाड़ियों पर चलता है, लेकिन गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून के आगे न तो हौसले टिकते हैं और न ही टाटा सफारी की रफ्तार। रेंज स्तरीय “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस ने ऐसा एण्ड टू एण्ड एक्शन लिया कि तस्करों की पूरी सप्लाई चेन ही हांफती नजर आई। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश में चल रहे इस अभियान का मकसद साफ है—नशा नहीं, निश्चय चलेगा। और इसी निश्चय का असर बुधवार को फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में देखने को…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)बरनाला (पंजाब)। पंजाब के बरनाला जिले में मंगलवार सुबह पुलिस और बाइक सवार दो कुख्यात गैंगस्टरों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ नेशनल हाईवे पर संघेड़ा पुल के पास उस समय हुई, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। खुद को घिरता देख गैंगस्टरों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा गैंगस्टर मौके पर ही काबू कर लिया गया। घायल गैंगस्टर को तुरंत पुलिस…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)कोरबा। जिले में धान खरीदी व्यवस्था की खामियां अब जानलेवा साबित होने लगी हैं। धान बेचने में आ रही लगातार परेशानियों से त्रस्त किसानों के आत्मघाती कदम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर यह दूसरा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र, जनप्रतिनिधियों और सरकार की नीतियों पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम झांझ निवासी बैसाखू गोंड़ पिता भुरूवा गोंड़ (उम्र लगभग 60 वर्ष) ने आज दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।…

Read More