Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)छुरा। जनपद पंचायत छुरा में उस समय राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के दौरान जनपद उपाध्यक्ष एवं सभापतियों ने प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सतीष चन्द्रवंशी की कार्यप्रणाली से नाराज़ होकर बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक छोड़कर बाहर निकले जनप्रतिनिधियों ने मीडिया से बातचीत में प्रभारी सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की। जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी सहित विभिन्न सभापतियों ने कहा कि बीते करीब दस महीनों में जनपद पंचायत छुरा की बैठकों में जितने भी प्रस्ताव पारित किए गए, उन पर प्रभारी सीईओ द्वारा…
(संवाद एक्सप्रेस)कोलकाता । कूच बिहार से सनसनीखेज वारदात पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली और बेहद दुर्लभ घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। जिले के दिन्हाटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सहाट इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए यह भी स्वीकार किया कि उसका इरादा मृतक का मांस खाने का था। इस घटना को पुलिस…
(संवाद एक्सप्रेस)मैनपुर । बिजली जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर राजापड़ाव क्षेत्र के ग्रामीणों का सब्र अब टूट चुका है। वर्षों से सिर्फ आश्वासन और कागजी घोषणाओं के भरोसे जी रहे हजारों ग्रामीण सोमवार को निर्णायक संघर्ष के मूड में सड़कों पर उतर आए। कड़ाके की ठंड को दरकिनार करते हुए रविवार रात ही ट्रैक्टर-पिकअप में सवार होकर ग्रामीण अडगड़ी पहुंच गए और स्पष्ट कर दिया—अब सिर्फ वादे नहीं, जमीन पर काम चाहिए। राजापड़ाव क्षेत्र की पांच पंचायत—गरहाडीह, गौरगांव-कोकड़ी, भुतबेड़ा, कोचेंगा—के हजारों ग्रामीण आज भी अंधेरे में जीवन काटने को मजबूर हैं। जिन तीन पंचायतों में औपचारिक रूप से बिजली पहुंच…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। खेल और उत्साह से सराबोर गरियाबंद शहर में शनिवार को “शटल उत्सव – गरियाबंद” पुरुष डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य और यादगार समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ने न केवल खेलप्रेमियों को रोमांचित किया, बल्कि गरियाबंद को अंतरराज्यीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान भी दी। इंडोर स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले को देखने सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने हर स्मैश और हर रैली पर तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। गरियाबंद बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम बोड़की में तहसील स्तरीय शाकंभरी जयंती महोत्सव धूमधाम मनाया गया। आज शाकंभरी जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। विधायक रोहित साहू ने समाज के बारे में बहुत ही बढ़िया बात बताई मरार पटेल समाज मेंहनत कस किसान है,जो बंजर जमीन में भी फसल उगा सकता है। और हर समाज को हरा भरा शुद्ध शाकाहारी सांग सब्जी प्रदान कर सकता है ऐसा ही मरार समाज जिसकी आराध्य देवी मां शाकंभरी माता है। आज ग्राम बोड़की में मुझे मरार पटेल समाज के द्वारा मां शाकंभरी जयंती महोत्सव में शामिल होने…
(संवाद एक्सप्रेस)।रायपुर। आल इंडिया टेनिस संघ (AITA) के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड प्रेसिडेंट डॉ अनिल जैन आज रायपुर पहुँचे, जहाँ रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा एवं संघ के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल जैन ने छत्तीसगढ़ में टेनिस के निरंतर विकास और नियमित टूर्नामेंट आयोजन के लिए प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जिसका श्रेय गुरुचरण सिंह होरा को जाता है। उन्होंने यह भी बताया…
(संवाद एक्सप्रेस)मुंगेली। जिले में धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने पथरिया विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर एवं धूमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों से धान खरीदी की प्रगति, व्यवस्थाओं व किसानों को दी जा रही सुविधाओं, अब तक कितने किसानों से धान खरीदी हुई है, खरीदी की मात्रा, रकबा समर्पण एवं टोकन व्यवस्था आदि की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समिति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी रहे।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । प्रदेश के खाद्य मंत्री और गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने आज जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। https://samwadexpress.com/administration-is-strict-five-accused-arrested-in-the-case-of-fatal-attack-and-misbehavior-on-a-female-constable-in-tamnar-area/ श्री बघेल ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाया…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कहते हैं मेहनत का फल मीठा होता है, लेकिन गरियाबंद में यह फल मीठा नहीं बल्कि धान का बोरा निकला। बीते लगभग दो माह में धान ने ऐसी तरक्की की कि सीधे 01 करोड़ 03 लाख 56 हजार 815 रुपये की ऊँचाई पर पहुँच गया। अगर धान बोल पाता तो शायद कहता – “मुझे भी ईडी में बुला लो।” गरियाबंद पुलिस ने इस धान-यात्रा पर अचानक ब्रेक लगाते हुए साबित कर दिया कि जिले में धान सिर्फ खेत में अच्छा लगता है, बोलेरो और मेटाडोर में नहीं। https://samwadexpress.com/firing-broke-the-morale-naxalite-fled-leaving-ration-in-shobhas-forest/ परिणामस्वरूप, उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही धान-सेवा एक्सप्रेस…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। थाना शोभा के जंगलों में सोमवार की शाम नक्सलियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि फायरिंग करना आसान है, सामना करना मुश्किल। जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर, जहां मोबाइल नेटवर्क भी सोचकर चलता है, वहीं नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला करने की कोशिश की। सामने थे ई-30 जिला पुलिस, 207 कोबरा और 65 व 211 बटालियन सीआरपीएफ—यानि जंगल में आज ‘अभियान’ तय था, बहादुरी नहीं। शुरुआत में नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, शायद यह सोचकर कि डर पैदा हो जाएगा। लेकिन जैसे ही सुरक्षाबलों ने जवाब देना शुरू किया, वैसे ही…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
