Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्राम तर्रा में मरार पटेल समाज द्वारा शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा पर्व के अवसर पर शुद्ध शाकाहारी सब्जियों की कलश यात्रा निकाली गई। मां शाकंभरी, दुर्गा जगदंबा सहित विभिन्न मातृशक्तियों की विधिवत पूजा कर भव्य आयोजन किया गया। गरियाबंद जिले के ग्राम तर्रा में मरार पटेल समाज के तत्वावधान में आज शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शुद्ध शाकाहारी मूली, गोभी, भाटा (बैंगन), मिर्चा एवं टमाटर से सुसज्जित कलश शामिल रहे। कलश यात्रा गांव…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छ.ग. भारत का 26वां राज्य बनने के बाद अपनी संस्कृति विरासत को सहेज कर विकास के लक्ष्यों को हासिल कर देश में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इस ‘‘रजत जयंती’’ के अवसर पर गृह विभाग (गरियाबंद पुलिस) के द्वारा जिला अस्पताल गरियाबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उईके की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव , अंकित जैन के साथ अन्य पुलिस जवानों एवं स्थानीय युवाओं के साथ लगभग 92 से अधिक रक्तदाताओं के द्वारा ’जनसेवा…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित भर्ती प्रणाली को हिलाकर रख देने वाले CGPSC भर्ती घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने फाइनल चार्जशीट पेश कर दी है। चार्जशीट के मुताबिक, प्री परीक्षा का प्रश्नपत्र 28 अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया गया, ताकि चयन पहले से तय किया जा सके। CBI के अनुसार— प्री का पेपर एक दिन पहले रायपुर स्थित सिद्धिविनायक पैलेस में दिया गया, जबकि बार नयापारा क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में लगभग 20 दिन पहले से प्रश्नपत्र/उत्तर की दिशा समझाकर तैयारी कराई गई। सेटिंग फेल कैसे हुई? — ‘ऊपर पैसा’ नहीं पहुंचा चार्जशीट में उत्कर्ष चंद्राकर…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजधानी रायपुर में राज टॉकीज के सामने स्थित “शहीद स्मारक भवन” में 4 जनवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों के लिए राष्ट्र स्तरीय विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अपने भावी जीवन साथी की तलाश में छ.ग. सहित कई प्रांतों से बड़ी संख्या में नवयुगल प्रतिभागी अपने परिजनों के साथ राजधानी पहुंच रहे है,जहां बड़ी संख्या में वैवाहिक रिश्ते जुड़ेंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष के.पी. खण्डे, प्रवक्ता चेतन चंदेल एवं प्रदेश प्रतिनिधि नेमीचंद बंजारे ने बताया कि…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के राज टॉकीज के सामने स्थित शहीद स्मारक भवन में 4 जनवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए राष्ट्र स्तरीय विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में सतनामी समाज के युवक-युवतियां अपने परिजनों के साथ शामिल होंगे, जहां अनेक वैवाहिक रिश्तों की नई शुरुआत होगी। आयोजन समिति अध्यक्ष के.पी. खण्डे, मुख्य प्रवक्ता चेतन चंदेल एवं प्रदेश प्रतिनिधि थनेश्वर बंजारे ने संयुक्त रूप से…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । जतमई धाम में ‘भक्ति के बीच ब्रेकिंग न्यूज़’ — मां का आशीर्वाद बचा, चैन नहीं बची… लेकिन पुलिस ने चैन से नहीं बैठने दिया! नए साल की शुरुआत जहाँ लोग भक्ति, शांति और प्रसाद की उम्मीद में मंदिरों का रुख कर रहे थे, वहीं जतमई धाम में दो शातिर महिलाओं ने साबित कर दिया कि आस्था के साथ अवसर मिले तो झपटमारी भी हो सकती है। फर्क बस इतना है कि इस बार किस्मत ने ‘स्नेचिंग एक्सप्रेस’ को ज्यादा दूर नहीं जाने दिया। दिनांक 01 जनवरी 2026, प्रार्थी अनुज कुमार अपनी माता श्रीमती लीलाबाई मांझी को लेकर…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्राम कोठीगांव में आयोजित हिन्दू सम्मेलन के अवसर पर मुख्य अतिथि संत उमेश आनंद गिरि महाराज अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद छत्तीसगढ़, अध्यक्षता संत अंजनी नंदन शरण महाराज प्रदेश सचिव श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद छत्तीसगढ़ ,विशेष अतिथि विश्वप्रताप ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत कोठी गांव, श्यामलाल सोरी संचालक जिला वनोंपज जिला गरियाबंद, मिलनतीन बाई नागेश जनपद सदस्य, तिलक राम मरकाम उप सरपंच,सुभद्राबाई ठाकुर, सहदेव विश्वकर्मा, सुजन कुमार कुंजाम पंच शालिक राम सोरी अध्यक्ष लघुवनोपज समिति कोठीगांव ,वक्ता मनु ध्रुव, पत्रकार परमेश्वर राजपूत, चंद्रहास निषाद,सत्यनारायण विश्वकर्मा, मनोज गोस्वामी, खेलन महिलांगे की उपस्थिति में सामाजिक सरोकार और सेवा भाव…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी क्या शुरू हुई, वैसे ही धान ने भी पंख लगा लिए। खेत से मंडी की जगह अब धान सीधे ट्रक, मेटाडोर, ट्रैक्टर और बोलेरो में बैठकर “सीमा दर्शन” पर निकल पड़ा। लेकिन अफसोस! इस बार धान की यह यात्रा ज्यादा दूर नहीं जा सकी, क्योंकि गरियाबंद पुलिस पहले से ही “धान विशेषज्ञ” बनकर बॉर्डर पर तैनात थी। दिनांक 31.12.2025 को थाना देवभोग, अमलीपदर और इंदागांव पुलिस ने ऐसा संयुक्त ऑपरेशन चलाया कि धान बेचने वाले भी सोच में पड़ गए—“अब धान बेचें या पुलिस को ही सौंप दें?” एक ही दिन…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और राजनीतिक से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल विधायक की पत्नी को आज सुबह करीब 8 बजे जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताते हुए…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम मरदाकला में आयोजित राजा कचना ध्रुवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता- 2025 का आज समापन हुआ। जिसमें फाइनल मुकाबला खुर्शीपार एवं आदिवासी क्रिकेट इलेवन मरदाकला के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदिवासी क्रिकेट इलेवन मरदाकला ने निर्धारित 7 ओवर में 73 रन बनाते हुए विपक्षी टीम को 74 रनो का लक्ष्य दिया। खुर्शीपार ने मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला जीत लिया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया था। राजा कचना ध्रुवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता- 2025 ग्रामीण प्रतिभाओ को अपने हुनर प्रदर्शन का बेहतर अवसर प्रदान…

Read More