Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महोत्सव ( रायपुर ) के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। छग टेनिस एसोसिएशन के महासचिव होरा का सम्मान इस अवसर पर विभिन्न खेलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल जगत में राजधानी रायपुर का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन करने वाले खेल पदाधिकारियों, वरिष्ठ…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में इन दिनों अगर किसी चीज़ का सबसे ज़्यादा माइलेज मिल रहा है, तो वो है धान। फर्क बस इतना है कि कुछ लोग इसे खेत से मंडी तक ले जाते हैं और कुछ लोग… सीधा राज्य की सीमा लांघकर पुलिस के चेक पोस्ट तक। लेकिन इस बार “धान की उड़ान” ज्यादा दूर नहीं जा पाई, क्योंकि गरियाबंद पुलिस ने अवैध धान परिवहन के इस हाई-प्रोफाइल शो पर ऐसा ब्रेक मारा कि ट्रकों के साथ-साथ कारोबारियों की हिम्मत भी पंचर हो गई। पिछले एक माह 15 दिनों से गरियाबंद पुलिस ने ऐसा अभियान चलाया है कि अवैध…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कहते हैं अस्पताल इंसान की जान बचाने के लिए बनते हैं, लेकिन गरियाबंद में बन रहा 23.75 करोड़ रुपये का क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक शायद यह साबित करने पर तुला है कि पहले जोखिम, फिर इलाज। CGMSC की निगरानी और ठेकेदार M/s Shree Ji Krupa Project Ltd की कृपा से यह अस्पताल अभी से “क्रिटिकल” हो चुका है—इलाज शुरू होने से पहले ही। उद्घाटन में वीआईपी, निर्माण में वीआईपी लापरवाही सितंबर 2023 में प्रधानमंत्री के शिलान्यास के वक्त मंच पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और व्यवस्था का शाही शोर था। लेकिन निर्माण स्थल पर आज सुरक्षा का सन्नाटा पसरा है।…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आज सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की अज्ञात हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशलपुर में सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्षय गर्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान ही काले रंग की एक कार…

Read More

गरियाबंद ।मैनपुर। मैनपुर का साप्ताहिक बाजार सोमवार को सब्जियों से ज्यादा थ्रिलर मूवी के लिए याद किया जाएगा। जहां टमाटर–प्याज के भाव पूछे जा रहे थे, वहीं भीड़ के बीच एक शातिर कलाकार ने ऐसा हाथ साफ किया कि सब्जी विक्रेता का गल्ला भी शॉक में चला गया। देखते-देखते 80 हजार रुपये भीड़ की गोद में लुप्त हो गए। राजिम से आए सब्जी व्यापारी ने दिनभर की कमाई थैली में संभालकर रखी थी, लेकिन बाजार की भीड़ ने चोर को ऐसा आत्मविश्वास दिया कि उसने गल्ले को एटीएम समझ लिया। मौका देखा, हाथ डाला और बिना पिन डाले कैश निकाल…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर अंतर्गत सहेबिनकछार क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-130 सी (देवभोग–रायपुर मार्ग) पर चक्काजाम शुरू कर दिया। चक्काजाम के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा व्यवस्था, स्कूल भवन एवं शिक्षकों की नियुक्ति जैसी बुनियादी मांगों को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सोमवार को गरियाबंद पहुंचे, जहां इस्कॉन मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व तिरंगा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से पूरा क्षेत्र भाजपा रंग में रंगा नजर आया। स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने की। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. रमन सिंह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं रैली आयोजित करने का ऐलान किया है। संघ के प्रांतीय आह्वान पर यह निर्णय राज्यभर के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने रखी बात_ ग्राम रोजगार सहायक संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि ग्राम रोजगार सहायकों की समस्याओं और मांगों को लेकर पूर्व में कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी उपेक्षा के चलते संगठन को…

Read More

गरियाबंद। जिले में 21 दिसंबर रविवार को पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के हजारों बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और स्वयंसेवकों की टीम ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश पोलियो ड्रॉप से वंचित रह गए हैं, उन्हें आगामी दिनों में घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जे.के.एस. मार्केटिंग साइबर ऑफ टेक्नोलॉजी प्रायवेट लिमिटेड के तत्वावधान में महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज गरियाबंद सीटी स्थित जायका रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप के पास किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से महिलाओं की दैनिक उपयोग की वस्तुओं, जैसे सेनेटरी पैड, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा…

Read More