Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
संवाद एक्सप्रेस।सोना बारमते कांकेर। थाना दुर्गूकोंदल क्षेत्रांतर्गत हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपी अशोक जैन पिता स्व. सेवकराम जैन, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम सराधुनवागांव,थाना चारामा हाल निवास बाजारपारा दुर्गूकोंदल, थाना दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16/12/2025 को सायं लगभग 07:15 बजे वह अपने मित्र संजय गिरी गोस्वामी के साथ दुर्गूकोंदल बाजार स्थित लाड़ी के पास आरोपी अशोक जैन के घर खाना खाने गया था इसी दौरान संजय गिरी गोस्वामी द्वारा खाना मांगने पर आरोपी अशोक…
संवाद एक्सप्रेस।सोना बारमते बेमेतरा। उत्तर भारत में लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण अलग अलग स्थानों पर सड़क हादसों की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई है यमुना एक्सप्रेसवे,लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे एवं दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण अनेक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे वाहनों में सवार लोग घायल हुए हैं इन घटनाओं ने एक बार फिर घने कोहरे में लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। इन सड़क हादसों को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग ने राज्य के समस्त यात्री बस संचालकों एवं वाणिज्यिक वाहन चालकों…
रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बाजार में संदिग्ध और गैर कानूनी रूप से आवागमन हो रहे नकली-अवमानक औषधियों के ऊपर बड़ा प्रहार किया गया है। विभाग को सूचना प्राप्त हुई की नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट गोगांव, रायपुर (छ.ग.) में एक दवा की डाक को किसी व्यक्ति या दुकान द्वारा प्राप्त नहीं किया जा रहा है तथा दवा के नकली होने का संदेह है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत निरीक्षण दल गठित किया गया। निरीक्षण के दौरान बिल्टी एवं इंदौर से प्रेषित दवा की डाक का अवलोकन कराया…
गरियाबंद। प्रयोग समाज सेवी संस्था, तिल्दा (रायपुर) द्वारा संचालित सामुदायिक संगठनों का क्षमता विकास परियोजना के अंतर्गत जिला गरियाबंद में स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन एवं सहायता कार्यशाला का आयोजन होटल राज, गरियाबंद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना समन्वयक एवं प्रयोग संस्था के सचिव अरुण कोसरिया, कौशल विकास अधिकारी पूरब धुरंधर, जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह राजपूत तथा नूरानी जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला में अरुण कोसरिया ने परियोजना की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण युवक-युवतियों को बैंक ऋण एवं शासकीय योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह…
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल एवं राजस्व अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर एक चैन माउंटेन मशीन एवं आठ ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि चांपा क्षेत्र में जांच के दौरान खनिज रेत के अवैध भंडारण स्थल से एक ट्रैक्टर (लोडर) तथा अवैध परिवहन में संलिप्त चार ट्रैक्टर पाए गए। अवैध भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर उक्त वाहनों को खनिज नियमों के…
छत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर।बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में ₹84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के अनुरूप छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने की…
संवाद एक्सप्रेस।सोना बारमते 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये करने का लालच देकर रची गई साजिश उरगा,अपराध क्रमांक 544/2025,धारा 103(1) 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) कोरबा । पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना उरगा क्षेत्र की एक अत्यंत गंभीर तिहरी हत्या की घटना होने पर एक विशेष जांच टीम द्वारा जांच की गई दिनांक 11-12-2025 को थाना उरगा अंतर्गत ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मृत्यु की…
रायपुर। NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की स्वर्गीय माता प्रकाश कौर होरा के निधन के बाद से शोक व्यक्त करने वालों का उनके देवेंद्र नगर स्थित निवास पर तांता लगा हुआ है। 3 दिसंबर को रायपुर में उनके निधन के पश्चात लगातार शुभचिंतक, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां होरा निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। वहीं इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल शोक संवेदना व्यक्त करने होरा निवास पहुंचे। इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने स्वर्गीय माता प्रकाश कौर होरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि…
गरियाबंद। जिले के थाना पाण्डुका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 04 अपचारी बालकों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राघवेन्द्र सिन्हा पिता स्व. शिवप्रसाद सिन्हा (उम्र 46 वर्ष), निवासी कोपरा थाना पाण्डुका ने दिनांक 09 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 08-09 दिसंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और ताला तोड़कर घर में रखे भगवान की सोने की आंखें,…
छुरा / गरियाबंद:- गरियाबंद जिले के विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम फूलबाहरा के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर वर्षों से चले आ रहे कथित अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को छुरा तहसील कार्यालय में तहसीलदार गैंदलाल साहू को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम की चारागाह के लिए आरक्षित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम फूलबाहरा स्थित लगभग 2.89 एकड़ शासकीय भूमि, जिसे ग्राम पंचायत द्वारा चारागाह (चरागाह) भूमि के रूप में निर्धारित किया गया है, उस पर…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
