(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक यूनियन क्लब की वार्षिक आम सभा शनिवार को जी.एस. भांबरा की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। वर्ष 1902 से संचालित यह प्रतिष्ठित क्लब शहर के मोतीबाग चौक स्थित परिसर में खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। आम सभा में बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों ने भाग लिया और क्लब के विकास, वित्तीय प्रबंधन तथा भविष्य की योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान क्लब की लीज़ एवं एनओसी, लंबित सदस्यता शुल्क और बकायेदारों पर कार्रवाई, जीएसटी एवं कॉर्पोरेशन टैक्स भुगतान, परिसर में मरम्मत एवं विकास कार्य, बार और रेस्टोरेंट के बेहतर संचालन सहित कई अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्लब के विकास में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया।

2026–31 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
सभा में वर्ष 2026–31 के लिए यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। चुनाव अधिकारी समीर खान की देखरेख में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुई। गुरुचरण सिंह होरा लगातार दूसरी बार यूनियन क्लब, रायपुर के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जबकि डॉ. अतुल शुक्ला को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष: गुरुचरण सिंह होरा
सचिव: डॉ. अतुल शुक्ला
उपाध्यक्ष: विजय अग्रवाल, धर्मपाल कलश, राज थौरानी, सुरेश कुकरेजा
संयुक्त सचिव: नरेश चंद्र गुप्ता, प्रकाश कलश, गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा, तरणजीत सिंह होरा
कोषाध्यक्ष: चरणजीत सिंह ओबेरॉय
कार्यकारिणी सदस्य: अशोक खूबचंदानी, रविंदर विंकी दत्ता, मंशा मेंघानी, प्रदीप मथानी, राजेश वासवानी, अभिजीत मिश्रा, अब्बास अली, हरदीप हयर
एसोसिएट उपाध्यक्ष: मनोज गंगवानी, राजेश चतरथ
एसोसिएट संयुक्त सचिव: अवतार जुनेजा, सुनील सुराणा, किशोर खेतपाल
एसोसिएट कार्यकारिणी सदस्य: ऋषि कुमार बंछोर, विजय विश्वकर्मा, ऋषि राज सिंघानिया, कल्याण सिंह ठाकुर

क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प
दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुचरण सिंह होरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे यूनियन क्लब परिवार का है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के विश्वास और सहयोग से क्लब के आधुनिकीकरण, बेहतर खेल सुविधाओं के विस्तार और सदस्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यूनियन क्लब को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शामिल करने के लिए पूरी कार्यकारिणी के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम का मंच संचालन रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. अतुल शुक्ला ने किया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















