Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

गरियाबंद। जिले की ग्राम पंचायत हरदी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पोलियो ड्रॉप अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू एवं ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच मिथलेश ध्रुव द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूँद पिलाकर की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य अमले एवं ग्रामवासियों ने एक स्वर में कहा— “दो बूँद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि भारत ने पोलियो जैसी गंभीर बीमारी पर ऐतिहासिक जीत हासिल…

Read More

गरियाबंद। ग्राम पंचायत हरदी के अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम कासरबाय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों का भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हितग्राही जीवन लाल विश्वकर्मा एवं सोमती बाई विश्वकर्मा के आवास निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष लेखराम साहू उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच मिथलेश ध्रुव, पूर्व सरपंच दयालाल ध्रुव, ग्राम पटेल हिराऊ राम ध्रुव, पंच माधुरी बाई ध्रुव, पंच हितेश्वरी बाई ध्रुव, पंच सीमा बाई ध्रुव, परनिया ध्रुव,गणेशिया…

Read More

गरियाबंद: गरियाबंद जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित साइ मंदिर के पास झाड़ियों में एक शिक्षिका की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है, जो मजरकट्टा प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने आज सुबह 7 बजे घर से स्कूटी लेकर बाहर जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, और बाद में साइ मंदिर के पास झाड़ियों में उनकी जली हुई लाश…

Read More

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुरादाबाद–आगरा हाईवे पर घने कोहरे के कारण रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहजोई थाना क्षेत्र के खजरा खाकम मोड़ के पास तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने सामने से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार मां, पिता, बेटे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बबराला की ओर से आ रहा कैंटर ट्रक कोहरे के कारण बाइक को देख नहीं सका और सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक…

Read More

रायपुर । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत दुर्ग जिले में भौतिक सत्यापन के दौरान गंभीर खामियां पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित खिलोराकला में अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण और पंचनामा रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड से 282 बोरों द्वारा कुल 112.80 क्विंटल धान अधिक पाया गया। जिसमें 72.40 क्विंटल मोटा धान और 40.40 क्विंटल सरना धान शामिल है।          इसी प्रकार, सेवा सहकारी समिति…

Read More

ग्राम पोंड़ में धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास जयंती गरियाबंद । छुरा विकासखंड के ग्राम पोंड़ में सतनामी समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत बाबा घासीदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। उक्त जयंती समारोह में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छुरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, सरपंच कौशल्या कंवर तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू…

Read More

गरियाबंद/छत्तीसगढ़। पावन गुरु पर्व छत्तीसगढ़ की धरती पर जन्मे महान संत, समाज सुधारक और सतनाम पंथ के प्रवर्तक संत गुरु घासीदास बाबाजी के आदर्शों, शिक्षाओं और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण करने का अवसर है। गुरु घासीदास जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, जाति-पाति, ऊँच-नीच, छुआछूत, शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद कर सत्य, अहिंसा, करुणा और सामाजिक न्याय पर आधारित सतनाम पंथ की स्थापना की, जिसने लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा दी। जन्म, परिवार और प्रारंभिक जीवन गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 को वर्तमान छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी ग्राम में हुआ। उनके…

Read More

गरियाबंद। उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व में वन्यप्राणी सुरक्षा को हल्के में लेना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। देवी–देवता जातरा से लौटे शिकारियों ने सोचा था कि जंगल में कानून छुट्टी पर रहता है, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जंगल में अब स्पाई कैमरा, डॉग स्क्वॉड और गोपनीय सूत्र भी रहते हैं। परिणाम यह हुआ कि सांभर का शिकार करने वाले 12 आरोपी सीधे वन विभाग की मेहमाननवाज़ी में पहुंच गए, जबकि कुछ “जंगल एक्सप्रेस” से अभी फरार हैं। तीर चला, निशाना लगा… लेकिन शिकारी खुद फँस गए दिनांक 11–12 दिसंबर को तीर–धनुष लेकर निकले शिकारियों ने एक नर सांभर…

Read More

गरियाबंद/धमतरी। उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण कर खेती करने की एक बड़ी कोशिश को वन विभाग ने समय रहते नाकाम कर दिया है। कोर जोन में अवैध रूप से प्रवेश कर जंगल साफ किए जाने की सूचना पर की गई सख्त कार्रवाई में कोंडागांव जिले से आए 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद 14 दिनों के लिए जेल दाखिल कर दिया गया है। इस मामले में आरोपियों पर 3 से 7 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। कोर जोन में पेड़-पौधों की कटाई कर खेती की तैयारी…

Read More

संवाद एक्सप्रेस। सोना बारमते की रिपोर्ट मुंगेली। जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है इसी तारतम्य में आबकारी वृत्त पथरिया द्वारा ग्राम गोइन्द्री में छापेमार कार्यवाही कर 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी कार्तिक राम यादव को मौके से पकड़कर उसके विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि जिले में अवैध…

Read More