(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आम नागरिकों और मकान मालिकों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सभी मकान मालिकों के लिए अपने मकान में रहने वाले किरायेदारों का स्थानीय थाने से पुलिस सत्यापन (Verification) कराना अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, समाज विरोधी तत्वों और बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। मकान मालिकों को इसे अपनी कानूनी और सामाजिक जिम्मेदारी समझना चाहिए।
समाधान ऐप का उपयोग अनिवार्य
किरायेदारों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पुलिस ने समाधान ऐप का उपयोग अनिवार्य किया है। मकान मालिक इस डिजिटल माध्यम से घर बैठे भी अपने किरायेदार की जानकारी दर्ज कर सत्यापन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
संदिग्धों की सूचना टोल-फ्री नंबर पर दें
गरियाबंद पुलिस ने आम जनता से यह भी आग्रह किया है कि यदि उन्हें अपने आस-पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर 1800 233 1905 पर दर्ज कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किरायेदारों की जानकारी छिपाना या सत्यापन न कराना कानूनी रूप से दंडनीय हो सकता है। अतः सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करें।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















