गरियाबंद। फिगेश्वर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोरिद खुर्द के माझा जंगल की ओर पांच नग वनभैंसा विचरण करते देखे गए हैं। वन विभाग के अनुसार ये भैंसे कक्ष क्रमांक 21 सोरिद बिट में नजर आए हैं।
ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम सोरिद खुर्द, नागझर, सरकड़ा, बनगंवा और करपी के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि ग्रामीण सुबह-सुबह खेत और खलिहान की ओर न जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
वन विभाग लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है और टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधिकारियों ने कहा है कि ग्रामीण सतर्क रहें और वन्य प्राणियों को देखकर तत्काल सूचना दें।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















