गरियाबंद/छुरा– श्री राष्ट्रीय राजपूत क्षत्रिय महासंघ भारत की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के छुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ट पत्रकार परमेश्वर राजपूत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। संगठन के इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, समाजजनों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर राजपूत समाज के वरिष्ट जनों ने कहा कि इस नियुक्ति से न केवल जिले का मान बढ़ा है बल्कि समाज के उत्थान एवं संगठन की मजबूती की दिशा में नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं युवाओं ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज के हितों की रक्षा और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने के प्रयास और भी मजबूती से होंगे।
बधाई देने वालों में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, पत्रकार एवं आम नागरिक शामिल रहे। सभी ने विश्वास जताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में मिल रही यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई जाएगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















