गरियाबंद। क्षेत्र में लंबे समय से विकास कार्यों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सती नाला में पुल निर्माण, कोसमी डेम से जुड़ी समस्याएं और सड़कों की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम आंदोलन करेंगे।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जनपद सदस्य राकेश मुर्री ने कहा कि प्रशासन बार-बार आश्वासन तो देता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यवाही अब तक शुरू नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में पुल और सड़क की समस्या से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।
हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही कार्यवाही शुरू की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि क्या इस बार प्रशासन अपने वादे पर खरा उतर पाएगा या फिर ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















