गरियाबंद। Fln मेला का आयोजन करके देखबो, सिख के रहिबो कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 14.11.2025 को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरौदा में बाल दिवस के अवसर पर दक्षता आधारित खेल और गतिविधियों के माध्यम से करके देखबो सिख के रहिबो, तर्ज पर 47 स्टाल लगाकर कक्षा पहली से पांचवी के बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों से, सहायक शिक्षण सामग्री द्वारा 47 अलग -अलग विषयों के अवधारणा को परखने के लिए यह मेला किसी गांव के मेले से कम नहीं था।इस मेले ने बच्चों में उत्साह और उमंग भरे माहौल में सिखने की क्षमता को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और वही उनके पालकों ने भी अपने बच्चों की कक्षा स्तर की दक्षता को परखने के लिए इन गतिविधियों को देखकर बहुत खुश हुए और प्रत्येक माह ऐसे मेले की आयोजन करने की बात कही। बच्चों ने पूरे ईमानदारी पूर्वक सभी अवधारणाओं को पूरा करते गए और 6 से आठवीं के छात्र -छात्राओं ने अच्छे ढंग से स्टाल प्रभारी बनकर कार्यक्रम को संचालित किए यह कार्यक्रम पूरा बाल केन्द्रित था।इस कार्यक्रम सफल संचालन व्यवस्था ईश्वरी सिन्हा और योगिता राना द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक स्टाफ और शाला प्रबंधन समिति के 18 पालकगण उपस्थित थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















