बसना / शंकर लहरे( संवाद एक्सप्रेस )महासमुंद 18 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा एवं तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड एवं टांगपसा उपार्जन केंद्र में अवैध धान तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की। जिसमें टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कुल 545 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया है।
कार्रवाई के दौरान ग्राम सलखण्ड में टीम ने दबिश देकर कुल 400 कट्टा धान को अपने कब्जे में लिया। वहीं उपार्जन केन्द्र टांगपसा में 145 कट्टा धान जब्त किया। जिसमें रबी फसल के धान का मिलावट पाया गया। जप्त किए गए धान की प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की निगरानी आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















