गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जाधारी रूप सिंह मंडावी के गरियाबंद आगमन पर आज सर्व आदिवासी समाज, विभिन्न समाज प्रमुखों और सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट कर कई अहम मुद्दों पर अपनी मांगें रखीं।
प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी क्रीड़ा परिसर में वर्तमान 100 सीटों को बढ़ाकर 150 सीट करने की मांग को प्राथमिकता दी। इसके साथ ही ग्राम गरियाबंद के 165/ख और 170/ख भूमि विवाद के त्वरित समाधान, वन अधिकार पट्टा वितरण में तेजी लाने तथा आदिवासी समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रभावी और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

समूह ने बताया कि ये मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं और इनके समाधान से क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के विकास और जनहित को सीधा लाभ मिलेगा। आयोग अध्यक्ष मंडावी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक व आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
सर्किट हाउस में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान समाज प्रमुखों, सरपंच संघ के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















