पांडुका/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में रजत जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को वन परिक्षेत्र पांडुका अंतर्गत *निस्तार डिपो पोंड में रजत जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदार पौधों का सामूहिक रोपण कर हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत किया गया।
कार्यक्रम में शिवांगी चतुर्वेदी वन सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कुलेश्वर सोनवानी उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में युवराज साहू, वन सभापति, जनपद पंचायत छुरा, कंचन देवांगन निर्माण सभापति, जनपद पंचायत छुरा, कौशिल्या कंवर,सरपंच, ग्राम पंचायत पौंड,उपस्थित रहे।
महोत्सव में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , वन परिक्षेत्र अधिकारी पांडुका, समस्त वन अमला तथा समिति प्रबंधक पोंड शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की 25वीं वर्षगांठ को राज्य की सांस्कृतिक पहचान, जनभागीदारी और विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण जैसी गतिविधियाँ प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निस्तार डिपो पोंड में लगाए गए फलदार पौधे स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देंगे और ग्रामीणों के लिए भविष्य में उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















