(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सिविल लाइन गोवर्धन पारा रामजानकी वार्ड क्रमांक-06-गोवर्धन पारा रामजानकी वार्ड, सिविल लाइन में आज देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल साहू (सेवानिवृत्त पटवारी, 78 वर्ष) रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। वहीं विशेष अतिथि पार्षद छगन लाल यादव ने आयोजन में शामिल होकर नागरिकों को देशभक्ति का संदेश दिया
इस अवसर पर हुमेश्वर यदु, श्रीमती पदमा बाई यादव (पूर्व पार्षद) सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, बलिदान और आत्मसम्मान का प्रतीक है।

पार्षद छगन यादव की अनोखी पहल
हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को मोहल्ले के किसी न किसी बुजुर्ग के हाथों तिरंगा फहरवाने की परंपरा निभा रहे हैं।
उनका कहना है कि बुजुर्ग हमारे समाज की जड़ हैं, जिनके सम्मान से ही देशभक्ति मजबूत होती है। इस परंपरा से नई पीढ़ी को संस्कार, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की सीख मिलती है। गोवर्धन पारा रामजानकी वार्ड में यह पहल एक प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी है। देश की आज़ादी और संविधान की ताकत ने हमें एकजुट रहने की सीख दी है। गोवर्धन पारा रामजानकी वार्ड के नागरिकों में जो देशभक्ति और आपसी भाईचारा देखने को मिला, वही भारत की असली शक्ति है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक व वार्डवासी
श्री रामजी यादव, प्रदीप यादव, श्री टिकेश्वर यादव, लच्छी यादव, परस राम धुरू, संतोष यादव, त्रिलोक देवगन, परवीन यादव, शंतराम देवगन, जोहत सिन्हा, प्रहलाद यादव, प्रेम यादव, पिंटू यादव, निकी यादव, नरेंद्र निराला, अमान, श्रवण यादव, देवेन्द्र यादव, मुकेश यादव, प्रेम यादव, दिपेश यादव, जय यादव, बंटू, उत्तम यादव, मिहूल पवार, कृष्णा कश्यप, जालम साहू, ओम प्रकाश साहू, मोनू नूमेश साहू, राजा, शिवम यादव, दीपक यादव, जमनता बाई, कृष्णा रिंकी यादव, विजेंद्र, शारदा यादव, मनु यादव, धीरज तिवारी, बहु राम साहू, कमलेश यादव, रामेश्वरी नेताम, खवती नेताम, जानकी यादव, मिथिला यादव, गोरी यादव, रतनी यादव, रिंकी पावर, राधा बाई यादव, पुन बाई यादव, संतोषी यादव, गौरी यादव, रामबाई, मनीषा बाई साहू, लोकेश्वरी अरना, रिंकी पवार, शांति बाई यादव, रमेश यादव, बालमती सिन्हा, मनु यादव, रमेश यादव, शारदा यादव, नेहा यादव, बिबिता, निकिता, टीनू, रीनू, निकिता, किरण, भोलू, काजल धूरु, केदार बिहारी यादव, शतियम मानकी यादव, रूखमणी यादव, उत्तम यादव, टंकू, तरूण यादव, सावित्री बाई यादव, शनि यादव, ललीत यादव, देवगन चाची, नेहा यादव, यशोदा बाई यादव, पार्वती यादव, कुनी बाई यादव, दीपिका यादव, चिक्की, कमला बाई कुंडो बाई यादव, तरुण, रिंकी, कार्तिक यादव, मिहुल पवार, धूरु, सूरज यादव, सुकरो बाई, गौरी, निशा यादव, शंकर यादव, काजल धूरू, नैंशी यादव, मिली यादव, संतोषी, रूखमणी यादव, चित्ररेखा, लक्की, कृष्णा धुरु, पुनिमा तिवारी, बिमला यादव, परमीला, चेतना, बृज बाई यादव, लला, आदि शुक्ला, त्रिलोक देवागन, मुशाकन, शक्ची यादव, मिस्टी, न्नीनी, कंचन, एकता, युग, कविया, नविया एवं समस्त वार्डवासी गोवर्धन पारा रामजानकी वार्ड, सिविल लाइन उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















