(संवाद एक्सप्रेस)राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में 10 फरवरी दिन मंगलवार को शाम 7 बजे विराट संत समागम का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। समारोह में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक धु्रव के अलावा जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा अध्यक्षा श्रीमती ओमकुमारी साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष राजेन्द्र (धनराज) सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष श्रीमती लिलेश सुरेश साहू, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूप नारायण साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थित रहेगी।
देशभर से संत-महात्माओं का होगा दिव्य समागम
विराट संत समागम अवसर पर देशभर से प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का आशीर्वचन और सानिध्य प्राप्त होगा। जिसमें प्रमुख रूप से आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर शैलेशानंद जी महाराज, दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, पीठाधीश्वर द्वारकेश लाल जी महाराज, संत गुरूशरण महाराज पंडोखर सरकार, महंत नरेन्द्र दास जी महाराज, स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, स्वामी विराम देवाचार्य जी महाराज, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी, महंत सर्वेश्वर दास जी महाराज, संत परमात्मानन्द जी महाराज, संत युधिष्ठिर लाल जी महाराज, संत गोवर्धन शरण जी महाराज, महंत रामरूप दास जी महाराज, महंत दिव्यकांत जी महाराज, महंत त्रिवेणी दास जी महाराज, महंत राधेश्याम दास जी महाराज, महंत उमेशानन्द गिरी जी महाराज, स्वामी डॉ. राजेश्वरानन्द जी महाराज, पीताम्बरा पीठाधीश्वर पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर , आचार्य राकेश आर्य जी महाराज, गुरू मां सुमिरण माई, संत कौशलेन्द्र रामजी महाराज, संत विचार साहेब जी महाराज, संत गोकुल गिरि जी महाराज, प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण भाई, स्वामी अखिलेशानंद जी महाराज, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी हेमा बहन, स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज, आचार्य लव कुमार शर्मा जी महाराज, संत सिद्धेश्वरानंद जी महाराज, आचार्य त्रिभुवन मिश्रा, महंत बी.आर. जोशी सहित अन्य संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







