(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्राम कासरबाय निवासी एवं ग्राम पंचायत हरदी के पूर्व सरपंच दयालाल ध्रुव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दयालाल ध्रुव अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और ग्राम विकास के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। सरपंच रहते हुए उन्होंने पंचायत क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला।
उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे ग्राम पंचायत हरदी और आसपास के गांवों में गहरा दुख व्याप्त है। ग्रामीणों ने उन्हें एक जनसेवक और समाज के हितैषी के रूप में याद किया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















