(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने सोशल मीडिया विभाग की नई टीम घोषित की, अमित वखारिया जिला संयोजक और भोलशंकर जायसवाल व अजय पटेल सह-संयोजक बनाए गए।
गरियाबंद भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद में संगठन की मजबूती के लिए अहम नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश संगठन के निर्देशों और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिले में सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी की अनुमति के बाद जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी की सहमति से जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने इन नई नियुक्तियों पर मुहर लगाई है।

भाजपा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, अमित वखारिया को गरियाबंद जिला सोशल मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ ही भोलशंकर जायसवाल और अजय पटेल को जिला सह-संयोजक मनोनीत किया गया है।
जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने विश्वास जताया है कि नई टीम सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इन नियुक्तियों के बाद राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, सुरेन्द्र सोनटेके, मुरलीधर सिन्हा, पारस ठाकुर, प्रीतम सिन्हा, धनराज विश्वकर्मा, सुमित पारख, रिखीराम यादव, राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव, मिलेश्वरी साहू, बिंदु सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















