(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग । विगत दिनों 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत डूमरबहाल में गांव चलों बस्ती चलों अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राही संजु सोनवानी ने आवास के साथ सहायक उपकरण की मांग रखी थी।
इस मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार 13 अप्रैल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चवन लाल बघेल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर ग्रामीण जिला सहप्रभारी के करकमलों से ग्राम पंचायत डूमरबहाल के बारीकपारा में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा असहाय लोगों को ट्रायसायकल, व्हील चेयर, और बैसाखी का वितरण किया गया।
दिव्यांग हितग्राही समेत दो परिवार आवास से वंचित
उक्त पंचायत डूमरबहाल में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राही संजु सोनवानी पिता साबेश जाति गांडा और विधवा श्रीमती भोजमनी यदु पति स्वर्गीय लखन यदु जाति रावत ने अपने जर्जर कच्चे मकान के सामने कार्यकर्ताओं को आवेदन के बावजूद आवास न मिलने की समस्या बताई।
संजु सोनवानी पैर में चोट के कारण बैसाखी के सहारे है और कच्चे मकान में रहकर और भी परेशानी झेल रहे हैं। पानी गिरने के स्थिति में पड़ोसी के घर में रूकना पड़ता है।
इस अवसर पर चवन लाल बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना बनाकर गरीबों के सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है, ताकि गरीबों को पक्का मकान मिल सके।
चवन लाल बघेल ने आश्वासन दिया कि दोनों हितग्राहियों की समस्या का बहुत जल्द समाधान होगा और हर गरीब को घर मिलेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुखलेश्वर धुर्वा सरपंच ग्राम पंचायत डूमरबहाल एवं जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी डॉ मनीष सिन्हा, झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा,बूथ अध्यक्ष नरेश पात्र सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















