(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के मार्गदर्शन में कांग्रेस ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों में पुतला फूंक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार,भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल के नाम पर परिसीमन बिल को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद आक्रोश जाहिर करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया था। भाजपा के इस कदम को कांग्रेस ने लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश बताया।इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक सहित मैनपुर,छुरा,अमलीपदर,देवभोग सहित सभी ब्लाकों में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने की साजिश करार दिया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है,जबकि असल में वह परिसीमन जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकार और लोकतंत्र की मजबूती के लिए खड़ी रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी चेतावनी दी कि यदि भाजपा इस तरह के विरोधी कदम उठाती रही, तो कांग्रेस और उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। पूरे प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म रहा और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही।
इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में सियासी माहौल को गरमा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीखी राजनीतिक बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा कुंजल राम यादव,जिला महामंत्री,सोदर कश्यप जिला महामंत्री,ब्लाक अध्यक्ष अमित मोरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सविता गिरी, उपाध्यक्ष रमेश मेश्राम, डिलेश्वर देवांगन,पार्षद संदीप सरकार,परमजीत कौर, योगेश्वरी साहू,पार्षद शीला तांडी, ममता फुलझले, सुमंत देवांगन, हिमकला साहू, गुरनुर कौर, भानु सिन्हा,कादर हिंगोरा, नादिर कुरैशी, ऐश्वर्या यदु कोषाध्यक्ष नंदू गोश्वामी, अक्तू राम यादव,वालेश मरकाम,सूरज यादव,नमन ध्रुव, भावेश ध्रुव,भूपेंद्र मांझी ब्लॉक अध्यक्ष देवभोग, महेश बघेल महामंत्री,निराकार डोंगरे विधान सभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस,अनमो बघेल अध्यक्ष किसान कांग्रेस,मनोज नागेश,प्रेम आडील, अशोक कुमार नेताम बूथ अध्यक्ष,दुलार सिंह मांझी सेक्टर अध्यक्ष, लबोसिग मरकाम,भोले मांझी,चंचल मिश्रा,उमेश डोंगरे प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस,दमयंती सोनी महिला ब्लॉक अध्यक्ष,ललिता यादव ब्लॉक अध्यक्ष सेवन पुजारी प्रदेश सचिव,दामोदर शोरी श्रवण सथपतिपंकज मांझी अनुराग बाघे धीरेंद्र राजपूत उत्तम सेन हेमंत सोमवंशी नेपाल यादव कमल मांझी हेलो राम नेताम शामिल थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















