नागेन्द्र दुबे की रिपोर्ट
(संवाद एक्सप्रेस)मनेंद्रगढ़ चिरमिरी ।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा मंगलवार, 29 अप्रैल 2026 को घोषित 10वीं की मुख्य परीक्षा के परिणामों में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मोहम्मद हुजैफा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वेस्ट चिरमिरी पोड़ी के निवासी मोहम्मद रियाज और खुर्शीदा खातून के सुपुत्र हुजैफा ने 600 में से 561 अंक (93.5%) प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है हुजैफा का रिपोर्ट कार्ड: एक नज़र में हुजैफा ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि सभी छह विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल कर एक मिसाल पेश की है सभी विषय में अच्छे प्राप्तांक कठिन विषयो में विशेष उपलब्धि (1)गणित 99 उत्कृष्ट प्रदर्शन (2)विज्ञान 99 उत्कृष्ट प्रदर्शन
(3)सामाजिक विज्ञान 99 उत्कृष्ट प्रदर्शन (4)अंग्रेजी 96 विशेष योग्यता(5)हिंदी 84 विशेष योग्यता
(6)संस्कृत 84 विशेष योग्यता अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय हुजैफा ने अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में 99 अंक प्राप्त करना उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता को दर्शाता है। हुजैफा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















