(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रक्सा के जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव जंगल में उसकी मोटरसाइकिल के पास पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान दस्तावेज और मोटरसाइकिल के आधार पर खेमप्रकाश दीवान निवासी ग्राम नागझर, पोस्ट पोंड, जिला गरियाबंद के रूप में की गई है। दस्तावेज में दर्ज मोबाइल नंबर 6261858847 बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। युवक जंगल क्षेत्र तक कैसे पहुंचा? क्या वह किसी रिश्तेदार से मिलने आया था, दोस्तों के साथ था या किसी निजी काम से वहां पहुंचा था? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
फिंगेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















