(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। महादेव घाट स्थित श्री हटकेश्वर नाथ वॉलीबॉल क्लब में रविवार को खेल और खिलाड़ियों के उत्साह से भरा शानदार आयोजन देखने को मिला। आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और खेल मैदानों के लिए वॉलीबॉल बॉल एवं नेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की बड़ी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश मूणत, विधायक रायपुर पश्चिम ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन, संघर्ष और व्यक्तित्व निर्माण का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही संसाधन और मंच की है। उन्होंने आर्ट ऑफ गिविंग संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव और छोटे शहरों तक खेल सामग्री पहुंचने से युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे।

मैट्स यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री गजराज पगारिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और मजबूत युवा शक्ति के निर्माण में खेलों की अहम भूमिका होती है। पगारिया ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस तरह के आयोजन युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम करते हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. अकरम खान ने बताया कि आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा पूरे भारत में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, क्लबों और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय वॉलीबॉल समितियों को बॉल और नेट प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत की यह पहल खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है और हर वर्ष राज्य को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में हटकेश्वर नाथ वॉलीबॉल क्लब रायपुरा, मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर, साईंनाथ अमलेश्वर, हुडको वॉलीबॉल क्लब दुर्ग, महाराणा प्रताप क्लब सेक्टर भिलाई, मयूर क्लब खम्हरिया, कोनारी क्लब, यूथ स्पोर्ट्स क्लब अभनपुर, कोरिया जिला, बढ़ईपारा, सिमगा, कुथरौद, नवापारा, कसडोल, ओटगन, गरियाबंद, महासमुंद, सिटी स्पोर्ट्स क्लब रायपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, अंबिकापुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा सहित कई जिलों और क्लबों को खेल सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में सतेन्द्र पाण्डेय, अनवर अली, विनोद नायर, मंगलेश्वर सिंह, मार्तण्ड सिंह, जितेन्द्र सिंह, रमाकांत निषाद, नितिन पाण्डेय, गुरमीत सिंह, राजेन्द्र वर्मा, आशुतोष शर्मा, श्री डी.सी.एच. सुरी बाबू, दुर्गा राव, जनक यादव, अमोल गरुड़ी, इरफानुल हयात, श्री अजीत कुटटन, सी.के. वर्मा, प्रांजल दास, राजेश मणी, अनिल सिंह, श्री दुलेन्द्र, गौरंग चौबे, दीपक मौर्य, एम.डी. साहू, विरेन्द्र पटेल, शशांक चौहान, ओम बागी, सुश्री सुनिधि पाण्डेय, रंजीत मिश्रा और विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















