(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड के ग्राम करलागुड़ा निवासी 25 वर्षीय लोकेश सिंह दोरिया की ओडिशा के प्रसिद्ध डोंगरीचचरा पर्यटन स्थल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गहरी खाई में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक घर से बिना किसी को बताए निकला था। बाद में उसके परिजनों को हादसे की सूचना मिली।

बताया जा रहा है कि डोंगरीचचरा स्थित राम मंदिर के पास युवक की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसके बाद तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान युवक का शव पास की खाई में बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। युवक की मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं, बाइक का राम मंदिर के पास मिलना और शव का खाई में बरामद होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















