(संवाद एक्सप्रेस)अमलीपदर/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पानीगांव में एक 45 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमलू यादव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलू यादव पिछले दो दिनों से घर से बिना बताए निकला हुआ था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। सूचना मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















