(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार को स्थानीय जिला कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं विधायक जनक ध्रुव की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक में बढ़े हुए बिजली बिल,स्मार्ट मीटर और महंगाई के मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला संगठन के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में गांव-गांव एवं घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर 400 यूनिट तक बिजली बिल में राहत देने की मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान, मध्यम वर्ग, गरीब और व्यापारी सभी बढ़े हुए बिजली बिल से परेशान हैं। साथ ही महंगाई के मुद्दे को भी जन-जन तक पहुंचाकर राज्य और केंद्र सरकार को जनता की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया।

विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस ही आम जनता की आवाज़ उठाने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हजार लोगों के बराबर है।
बैठक को चिराग अली एवं रूपेश साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमल लोचन यादव ने किया।बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा,जिला पंचायत रमेश शर्मा,राजेश साहू,छगन यादव, सन्नी मेमन जुनेद खान, अहसन मेमन,पवन सोनकर,रमेश शर्मा,प्रेम सोनवानी,कादर हिंगोरा,राम गुलाल, योगेश्वरी साहू,के साथ सैकड़ों महिला और पुरुष पदाधिकारी शामिल थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















