(संवाद एक्सप्रेस)अमलीपदर। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सराईपानी स्थित शिव मंदिर के पास अवस्थी किराना दुकान के नजदीक दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक बाइक सवार को चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, मैनपुर निवासी संजय कश्यप, उत्तम कश्यप और रुपेश कश्यप एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से गिरसूल गए थे। काम पूरा करने के बाद तीनों वापस मैनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सराईपानी में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति अकेला सवार था। टक्कर में वह भी घायल हुआ। हालांकि अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल दूसरे बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है।

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
हादसे में उत्तम कश्यप की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। वहीं संजय कश्यप की आंख के नीचे बाइक के पार्ट्स लगने से कट का निशान आया है और मुंह से हल्का खून भी निकला है। स्थिति ठीक नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया।
वहीं रुपेश कश्यप को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दूसरे बाइक सवार की हालत भी उपचार के बाद सामान्य बताई गई है।
फिलहाल हादसे के कारणों और दूसरे बाइक सवार की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। डायल 112 की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











