(संवाद एक्सप्रेस)राजिम। राजिम से नवापारा की ओर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को मंगलवार को महानदी पुल पर एक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार देवेंद्र शर्मा (55) पुल से नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथी सुनील जैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार राजिम निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों बाइक से राजिम से नवापारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महानदी पुल पर सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार पुल से नीचे जा गिरे, जबकि पिकअप वाहन पुल पर ही अटक गया।
घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल सुनील जैन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में देवेंद्र शर्मा की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन धमतरी-साकरा क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों, पिकअप चालक की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











