(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नगर पालिका परिषद गरियाबंद के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 अक्टूबर 2026 को घेराव किया जाएगा। इस संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), गरियाबंद को लिखित सूचना सौंपकर कार्यक्रम की जानकारी दी है।
जारी सूचना के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिषद का घेराव किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने 12 अक्टूबर को घेराव की पूर्व सूचना प्रशासन को दी। इसकी प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद और मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद को भी सूचनार्थ भेजी गई है।
कांग्रेस के इस प्रस्तावित आंदोलन को लेकर अब 14 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम पर नजर रहेगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











