(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई छत्तीसगढ़ ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवा समाजसेवी एवं किसान नेता जीवन साहू को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। पिछले 15 से 20 वर्षों से क्षेत्र में किसान-मजदूरों के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता और सामाजिक योगदान को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उल्लेखनीय है कि जीवन साहू मैनपुर, देवभोग, पिपरछेड़ी सहित संपूर्ण बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से किसानों, मजदूरों और आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और जनहित से जुड़े कार्यों को देखते हुए पिछड़ा वर्ग महासभा इकाई छत्तीसगढ़ ने उन पर भरोसा जताते हुए विधानसभा प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
सभी समाजों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे कार्य
नई जिम्मेदारी मिलने पर जीवन साहू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग महासभा का उद्देश्य केवल पिछड़ा वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी समाजों के लोगों को साथ लेकर सामाजिक एकता और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही सभी समाजों के हितों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मिल-जुलकर काम करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी समाजों के लोगों के सहयोग से क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।
जीवन साहू को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष फलेंद्र साहू, केनुराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष मगधा यादव छत्तीसगढ़, नीलकंठ बीसी, विमल यादव, घनश्याम देवांगन, दिलीप यादव मैनपुर, लोमेश दीवान सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











