(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित PWD रेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक एक विशाल साल का पेड़ भरभराकर गिर गया। घटना के समय परिसर में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि साल का पेड़ काफी समय से सूख चुका था, जिसके कारण वह अचानक धराशायी हो गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यदि उस समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद परिसर में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूखे और जर्जर पेड़ों की समय रहते पहचान कर उन्हें हटाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















