(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा विभाग में वर्षों से चल रहे संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को समाप्त कर कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में कहा गया था कि अनावश्यक संलग्नीकरण के कारण अनेक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।जिला प्रशासन ने शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए संलग्न कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने के आदेश जारी किए। इस निर्णय का जिलेभर में स्वागत किया जा रहा है।
इसी क्रम में किसान कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी मुकेश पांडे ने जिला कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया तथा जनहित,शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में किए गए इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।
मुकेश पांडे ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन द्वारा उठाई गई मांग पर प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्रवाई किए जाने से आम जनता, विद्यार्थियों और पालकों में विश्वास बढ़ा है। कर्मचारियों की मूल पदस्थापना पर वापसी से विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा विद्यार्थियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की जाती रहेगी

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















