Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/राजिम। भारतीय राजनीति में सम्मान के साथ लिया जाने वाला नाम पंडित श्यामा चरण शुक्ला की 100वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी और जनहितैषी नेता बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नादिर कुरैशी ने कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ला एक अनुभवी भविष्यदृष्टा राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि शुक्ला जी का व्यक्तित्व सादगी, प्रशासनिक क्षमता और किसानों के प्रति समर्पण का प्रतीक था। पंडित श्यामा चरण शुक्ला…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के दायरे में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा रेंज स्तरीय विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर में एक साथ बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार किया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रणनीति बनाकर पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। 26 पुलिस टीमों ने…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की अनुमति तथा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शोभाचंद पात्र ने जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। जिसमें गरियाबंद के वरिष्ठ पत्रकार जीवन एस साहू को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। श्री साहू पत्रकारिता के साथ ही समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए आ रहे हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर उन्हें वरिष्ठ भाजपा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/मैनपुर । उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की टीम ने शिक्षकों की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से उड़न गिलहरी के एक शावक का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से उसकी माँ से मिला दिया। यह संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन मानवीय संवेदना और वन्यजीव संरक्षण के समन्वय का उदाहरण बन गया। रक्षापथरा प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक धनसिंह नेगी और सहायक शिक्षक संतोष निषाद ने 25 फरवरी को सुबह लगभग 11:50 बजे सूचना दी कि गोना मार्ग पर गिरे सूखे धावड़ा वृक्ष पर एक अज्ञात शावक (उड़न गिलहरी) अकेला बैठा है और चींटियों से घायल हो रहा है।…
गरियाबंद। ग्राम झितरीडूमर में 17 से 25 फरवरी तक 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय आशाराम की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में करीब 20 वर्षों बाद इस तरह का भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजित हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। नौ दिनों तक कथा, पूजन, हवन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान कथा वाचन महाराज मनोज दुबे द्वारा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा मानकों और सामाजिक मर्यादाओं के पालन पर जोर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान डरावने, अश्लील या किसी की भावनाओं को आहत करने वाले मुखौटों की बिक्री नहीं की जाएगी। ऐसे मुखौटों का उपयोग अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों को डराने या अपराध को अंजाम देने के लिए किया…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 फरवरी को जिले में एक विशेष निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि ‘आरोग्य संस्थानम्’ के तत्वाधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन स्थित संस्कृतिक भवन में किया जाएगा, जहां जिले भर से बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ना और बिना दुष्प्रभाव वाले उपचार के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्रदान…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र स्थित आदिवासी आश्रम छात्रावासों में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा का है, जहां कक्षा 8वीं में अध्ययनरत एक छात्र बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान छात्र और उसके पिता के अचानक अस्पताल से गायब हो जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब बीते कुछ दिनों में आश्रम छात्रावासों में लगातार…
(संवाद एक्सप्रेस)छुरा। ग्राम खरखरा की बेटी जानकी हरपाल ने देश सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Indo-Tibetan Border Police Force (ITBP) में चयनित महिला जवान जानकी हरपाल ने अपनी ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र छुरा एवं ग्राम खरखरा पहुंचने पर भव्य स्वागत प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार, छुरा आगमन पर सर्वप्रथम छुरा थाना में थाना स्टाफ द्वारा फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद ।”कर्ज लो और घी पियो” – चार्वाक के इस कथन को छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने अपनी वित्त नीति बना लिया है। विगत दो सालों में 28000करोड़ से भी अधिक का कर्ज लेकर सरकार ने अपने कमजोर वित्तीय प्रबंधन को उजागर कर दिया है। अब राज्य पर कुल कर्ज 1,429,641.000 मिलियन रुपये के पार पहुंच गया है। सरकार की खर्चीली नीतियों का बोझ जनता कब तक उठाएगी? पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष हरमेश चावड़ा ने सांय सरकार के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की सरकार ने अभी तक 28हजार करोड़ से अधिक का कर्ज दो सालों में…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
