Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
संवाद एक्सप्रेस। सोना बारमते रायगढ़। रायगढ़ जिले से एक महत्वपूर्ण सरकारी आदेश सामने आया है, जिसने आदिवासी समाज में गहरी चर्चा पैदा कर दी है। जिला कार्यालय (आदिवासी विकास) रायगढ़ द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को जारी पत्र क्रमांक 5622/कर्मा महोत्सव/आ.वि./2025-26 के माध्यम से यह सूचना दी गई है कि कर्मा महोत्सव 2025 के आयोजन को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। यह आदेश सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा जारी किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि यह निर्णय शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। हालांकि, आदेश में…
छुरा / गरियाबंद । राजधानी रायपुर के विमतारा पैलेस, शांति नगर में छत्तीसगढ़ कलार समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा राज्य स्तरीय ‘माता बहादुर क्लारीन अलंकार 2025’ एवं ‘सामाजिक शिक्षा रत्न 2025’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छुरा परिक्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे समाजसेवी, शिक्षाविद, पत्रकार, कलाकार और खिलाड़ी सम्मानित किए गए। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कलार समाज के इस राज्य स्तरीय आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को बारह विधाओं में अलंकरण प्रदान किया गया। इनमें…
देवभोग/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विलुप्तप्राय प्रजाति सालखपरी (पैंगोलिन) की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक जीवित सालखपरी और सालखपरी की छाल (स्केल) बरामद की है। यह कार्रवाई थाना देवभोग पुलिस और सायबर टीम ने संयुक्त रूप से अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट खुटगांव में की, जहां ओडिशा से अवैध रूप से वन्यजीव की तस्करी की जा रही थी। यह पूरी कार्रवाई गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा, हीरा, गांजा और वन्यजीव तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए…
संवाद एक्सप्रेस।विजय कुमार विश्वकर्मा शहडोल। पपौंध थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में रविवार को रूप धारी जायसवाल के कच्चे मकान में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे, लेकिन अंदर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। इसी बीच क्षेत्र भ्रमण पर निकले पपौंध थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता समझते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए स्वयं जलते मकान में प्रवेश किया। अंदर फंसे चार लोगों को उन्होंने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान…
गरियाबंद। जिला मुख्यालय मजरकट्टा में आज कोसरिया पटेल मरार समाज, जिला गरियाबंद द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह में मुख्य रूप से सभापति थानुराम पटेल, उपसभापति सुखराम, जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, प्रदेश कार्यकारी एवं राजिम राज अध्यक्ष तेजराम पटेल, संरक्षक फिरंगी पटेल, भाठीगढ़ राज अध्यक्ष संतोष पटेल, राजिम राज सचिव नारायण पटेल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरिश्व पटेल, संरक्षक विनोद पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं राजिम राज जोन प्रभारी लक्ष्मीनारायण पटेल, जिला उपाध्यक्ष बसंत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ डेहर पटेल, राजिम राज महामंत्री…
संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा शहडोल। सिविल सर्जन जिला अस्पताल शहडोल डॉ. शिल्पी सराफ ने प्रकाशित खबर “डोनर होने के बाद भी ब्लड बैंक से रक्त देने मे चार घंटे लगाये, युवक की मौत” के संबंध मे वस्तुस्थिति से अवगत कराया है कि इस संबंध मे मुझे जानकारी मिली, तो मेरे द्वारा ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. समीम अंसारी को नोटिस दिया गया और उनसे इस विषय मे जवाब माँगा गया। अवलोकन करने पर मेरे द्वारा पाया गया कि मरीज राहुल मौर्य उम्र 20 वर्ष दिनांक 22.10.2025 को 07:22 पी.एम पर गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय शहडोल में भर्ती हुआ थां,…
संवाद एक्सप्रेस।सोना बारमते कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिला जेल डिंडौरी का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष बैरकों का अलग-अलग निरीक्षण करते हुए कैदियों से बातचीत की कलेक्टर ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कैदियों को पेंटिंग, कढ़ाई बुनाई, सिलाई, राजगीरी तथा अन्य उपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि उन्हें भविष्य में स्वरोजगार से जोड़ा जा सके उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ कैदियों के पुनर्वास में सहायक होंगी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल की रसोई कक्ष का भी अवलोकन किया और किचन में आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश…
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 27 लाख से अधिक का माल जब्त गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 96 मोबाइल फोन, सोना-चांदी के आभूषण, मूर्तियां, नकदी और दो वाहन सहित कुल ₹27,42,520 का माल बरामद किया है। वहीं गिरोह का एक मुख्य आरोपी दीप ऊर्फ ध्रुवा मिश्रा फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। थाना अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम रेहगांव से 14 अक्टूबर की रात 73 नग मोबाइल फोन…
दुर्ग। गोवर्धन पूजा के दिन भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मामूली रंगोली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नेशनल हाईवे सर्विस रोड, तेल्हा नाला के पास बुधवार की दोपहर दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने वाले जीजा-साला को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के नाम राजेश साहू और उसका…
गरियाबंद। अमलीपदर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव धनौरा में अवैध धान डंपिंग के खिलाफ मैनपुर एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम मरकाम शनिवार को सीमावर्ती इलाकों के औचक निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि धनौरा गांव में गुच्चु उर्फ गया राम यादव पिता मोहन यादव के घर बड़ी मात्रा में अवैध धान रखा गया है। सूचना की तस्दीक के बाद एसडीएम अपने राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि किसान के घर में लगभग 300 पैकेट धान डंप किया गया है।…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
