Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

गरियाबंद। अमलीपदर क्षेत्र के सीमावर्ती गांव धनौरा में अवैध धान डंपिंग के खिलाफ मैनपुर एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम मरकाम शनिवार को सीमावर्ती इलाकों के औचक निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि धनौरा गांव में गुच्चु उर्फ गया राम यादव पिता मोहन यादव के घर बड़ी मात्रा में अवैध धान रखा गया है। सूचना की तस्दीक के बाद एसडीएम अपने राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि किसान के घर में लगभग 300 पैकेट धान डंप किया गया है।…

Read More

संवाद एक्सप्रेस। सोना बारमते  जांजगीर-चाम्पा। पुटपुरा गांव में महिला की लाश तालाब में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोपी पति भरतलाल राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, भरतलाल राठौर शराब और गांजा का सेवन करता था, जिससे उसकी पत्नी सरस्वती राठौर अक्सर उसे टोकती थी। आए दिन के झगड़ों से परेशान होकर आरोपी ने 16 अक्टूबर की रात पत्नी को बहला-फुसलाकर तालाब के पास ले गया और उसके गले में दो ईंटें बांधकर तालाब में जिंदा डुबो दिया। हत्या के बाद आरोपी ने अगले दिन पत्नी…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद शहर के पैरी नगर स्थित माँ कर्मा राइस मिल में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मिल के बाहर खड़ी धान से भरी एक ट्रक आग की लपटों में घिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को सूचना दी गई। समय पर पहुंची टीमों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टाल दिया। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 12:30 बजे के आसपास मिल परिसर से अचानक धुएं के उठने और आग…

Read More

संवाद एक्सप्रेस।सोना बारमते रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फँसाकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगा है अब पीड़िता न्याय की आस में दर-दर की ठोकरें खा रही है और अंततः पुलिस थाना धरमजयगढ़ का सहारा लिया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि बायसी कॉलोनी निवासी एक युवक, जो धरमजयगढ़ में कंप्यूटर सेंटर संचालित करता है, ने पहले उसे प्रेम के झूठे वादों में फँसाया। युवक ने जीवनभर साथ निभाने का भरोसा दिलाया, मगर विश्वास…

Read More

गरियाबंद। प्रेरक संस्था प्रमुख रामगुलाल सिन्हा के मार्गदर्शन में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन एवं ग्राम सभा मुखियाओं का पेशा अधिनियम पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ग्राम धमना, ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी, विकासखंड गरियाबंद में किया गया। कार्यशाला में ग्राम पिपरछेड़ी सरपंच लक्ष्मी दीपेश दीवान, गरियाबंद जनपद सदस्य रजन्तीन नागेश, धमना ग्राम पटेल, मितानिन, सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति, तथा महौभाटा, पिपरछेड़ी भुजिया, पोटीया सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जंगल संरक्षण पर दी गई जागरूकता कार्यक्रम में दीपेश दीवान ने कहा कि — “जंगल हमारे जीवन का आधार है, यह हमें औषधीय पौधे,…

Read More

संवाद एक्सप्रेस।सोना बारमते  बलरामपुर । वाड्रफनगर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि मामला विभागीय जांच तक जा पहुंचा विवाद की जड़ में सिविल अस्पताल वाड्रफनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत दीक्षित हैं, जिन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन ने पद के दुरुपयोग और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। नर्सिंग एसोसिएशन ने उठाई थी मांग प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन की प्रांताध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा द्वारा 23 सितंबर 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं…

Read More

बलौदाबाज़ार। समाधान सेल हेल्पलाइन की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना राजादेवरी क्षेत्र के ग्राम कोर्राडीह तिराहा मेन रोड पर की गई, जहाँ आरोपी अवैध महुआ शराब की बिक्री और परिवहन में संलिप्त पाए गए। समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 के माध्यम से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 110 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22,000 बताई जा रही…

Read More

संवाद एक्सप्रेस।सोना बारमते  बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कल और आज दो दिनों में 8 वाहनों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर कार्रवाई किया गया। उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है गोलघाटे ने बताया कि 15 अक्टूबर को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा कुदुदंड,मंगला,पाटबाबा एंव लोखड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ मंगला पाटबाबा क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे खनिज रेत लोड 03 ट्रैक्टर व मिट्टी ईट…

Read More

दुर्ग। सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन सालों से फरार चल रहा था और कांकेर में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। अंजोरा चौकी पुलिस ने 14 अक्टूबर को विशेष टीम बनाकर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरूण मेश्राम (54 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दुर्ग जिले के अंजोरा क्षेत्र में दर्ज ठगी के एक बड़े मामले में वांछित था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 20 से 25 लोगों से मंत्रालय में नौकरी…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने गला और हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। उसकी खून से लथपथ लाश घर की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में मिली। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर वसुंधरा नगर की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रोहित जलतारे (36) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करौद का रहने वाला था और वर्तमान में बिलासपुर के वसुंधरा नगर में अपने बड़े…

Read More