Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
रायपुर। RSFI (रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑएफ इंडिया) द्वारा आयोजित 18वीं स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन KPS SCHOOL, सरोना टाटीबंध में दिनांक 10 से 13 अक्टूबर 2025 तक भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के विभिन्न आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने भाग लिया और अपनी स्केटिंग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में रायपुर के MGM SCHOOL की क्लास 4th के छात्र कुशाद गणोरकर ने अंडर 8-10 वर्ग में तीन इवेंट्स में भाग लिया — 500 मीटर रेस, 1000 मीटर रेस और 200 मीटर रेस। कुशाद ने इन सभी तीनों इवेंट में स्वर्ण…
जिला ब्यूरो चीफ।योगेंद्र विश्वकर्मा अनूपपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 87 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. के. सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में तहसील जैतहरी के वेंकटनगर निवासी श्री लक्ष्मीकांत सोनी पटवारी द्वारा डिजिटल नक्शे में तरमीम अपडेट नही करने तथा तहसील अनूपपुर के…
संवाद एक्सप्रेस।जिला ब्यूरो चीफ विजय कुमार विश्वकर्मा शहडोल। धनपुरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का खेल एक बार फिर उजागर हुआ है। लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आई.बी. सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2 निवासी योगेंद्र वर्मा से भवन निर्माण की स्वीकृति के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। लंबे मोलभाव के बाद यह रकम 5 हजार तय हुई। योगेंद्र वर्मा ने पहली किस्त 2 हजार पहले ही दे दी थी,जबकि दूसरी किस्त 3 हजार देते समय…
अमलीपदर। क्षेत्र में एक बार फिर सेंधमार चोरों का आतंक गहराने लगा है। बीती रात अमलीपदर बाजारपारा स्थित चन्द्रु मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 80 महंगे मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए, जिसकी कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी जा रही है। सैलून की दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले गहन प्लानिंग की थी। उन्होंने मोबाइल दुकान के ठीक बगल में स्थित एक सैलून की दीवार में सेंध लगाई और वहीं से…
बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड), थाना बासागुड़ा और केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में 3 लाख रुपए के इनामी 3 माओवादी समेत कुल 8 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, स्थानीय पुलिस और केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान इलाके से 8 माओवादियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए माओवादियों में 3 लाख रुपए के इनामी 3…
बीजापुर। नक्सली गतिविधियों से लगातार प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर खूनी खेल खेला गया है। मद्देड एरिया कमेटी से जुड़े नक्सलियों ने भाजपा के मंडल कार्यकर्ता पूनम सत्यम की बेरहमी से हत्या कर दी। नक्सलियों ने वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चे भी जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मुखबिरी के आरोप में ली गई जान मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम सत्यम भाजपा के सक्रिय मंडल कार्यकर्ता थे और क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में जुटे हुए थे। नक्सलियों को शक था कि वे पुलिस को…
संवाद एक्सप्रेस। सोना बारमते सरगुजा। सरगुजा जिला, जो पंचम अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आता है, में कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति या मान्यता के पैरामेडिकल कोर्स संचालित किए जाने की शिकायत पर सरगुजा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल, रायपुर ने अपने पत्र क्रमांक 17/CGPMC/2024 में स्पष्ट किया है कि सरगुजा जिले में किसी भी संस्था को पैरामेडिकल कोर्स संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद जिले में कुछ संस्थाएं अवैध रूप से संचालन कर रही हैं, जिससे भोले-भाले…
लैलूंगा। लैलूंगा थाना क्षेत्र के भेलवाटोली गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल कुमार साहू, पिता त्रिलोचन साहू, निवासी भेलवाटोली के रूप में हुई है। वह वर्तमान में लैलूंगा क्षेत्र के गुडूबाहल बहमा में पदस्थ थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल कुमार साहू मंगलवार की रात अपने खेत का काम निपटाकर घर लौट आए थे। देर रात वह किसी काम से दोबारा खेत की ओर गए, तभी अनजाने में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए।…
बिलासपुर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिर्फ 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी की पहचान सुरजपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र निवासी साजिद अहमद (25 वर्ष) के रूप में हुई है। 📌 कैसे रची गई साजिश जानकारी के अनुसार, पीड़िता पढ़ाई के सिलसिले में गांव से बिलासपुर आई थी। इसी दौरान फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से साजिद अहमद से हुई।…
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित प्रसिद्ध उदंती-सीता अभयारण्य क्षेत्र में वन विभाग ने एक बड़ी तस्करी साजिश को नाकाम किया है। तस्करों ने बेहद चालाकी से नदी के बहाव का इस्तेमाल करते हुए ‘पुष्पा-स्टाइल’ में सागौन लकड़ी की तस्करी की योजना बनाई थी, लेकिन वनकर्मियों की सजगता और त्वरित कार्रवाई ने इस पूरे रैकेट पर पानी फेर दिया। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दक्षिण उदंती क्षेत्र में कुछ तस्कर नदी के रास्ते सागौन के लट्ठों को जोड़कर बहा रहे हैं, ताकि वह सिंदूरशील और सुनाबेड़ा घाटों से होते हुए ओडिशा सीमा तक पहुंच जाए।…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
