Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

नेशनल हाईवे 130-सी पर लगातार पहुंच रहा हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट मोड पर गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। बीती रात हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है, वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुर क्षेत्र के कोदोमाली–तौरेगा निवासी जंगल सिंह पिता पंचम, उम्र 45 वर्ष, जाति कमार…

Read More

गरियाबंद: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्टाफ नर्स और नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भ्रूण हत्या, बाल विवाह, लैंगिक समानता, बेटियों की शिक्षा और समाज में उनकी भूमिका पर जागरूकता संदेश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. यू.एस. नवरत्न ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम योगिता साहू, द्वितीय बैरोनिका और तृतीय सजनी ठाकुर रही।…

Read More

जीवनसाथी का चेहरा और गूंज उठीं मंगलध्वनियां — हर घर में दिखा आस्था और प्रेम का अद्भुत संगम गरियाबंद। शुक्रवार की रात गरियाबंद नगर में करवा चौथ का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। दिनभर निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। रात लगभग 9:30 बजे जैसे ही आसमान में चांद ने दर्शन दिए, शहर के हर घर में पूजा की थालियाँ सजीं और महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा के दर्शन कर अपने पतियों के हाथों से जल ग्रहण किया। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 15…

Read More

देवभोग। विकासखंड के ग्राम गिरसूल में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के अंतर्गत रखे गए कई बोरी चावल और शक्कर चोरी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार की शाम तब हुई जब दुकान में कार्यरत कर्मचारी नियमित जांच के लिए पहुंचे। कर्मचारी ने बताया कि “जब हम बुधवार की शाम दुकान पर पहुँचे, तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और भीतर रखी चावल एवं शक्कर की कई बोरियाँ गायब हैं। संभावना है कि…

Read More

महासमुंद | कोमाखान महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र के ग्राम बिडोरा में मंगलवार सुबह भालू के हमले से हड़कंप मच गया। गांव में सक्रिय भालुओं के झुंड ने दो ग्रामीणों पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। दान बाई ठाकुर (60 वर्ष) पति भारत ठाकुर तालाब किनारे कचरा फेंकने गई थीं, तभी अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, छबिलाल साहू (55 वर्ष) पिता फगवा राम साहू जब अपने खेत बाइक से…

Read More

गरियाबंद। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों और ‘हाफ बिजली योजना’ बंद किए जाने के विरोध में आज गरियाबंद में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से रैली की शक्ल में नारे लगाते हुए निकले और बिजली कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जबरदस्त हल्ला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर और झंडे लेकर “बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लो”, “जनता का शोषण बंद करो” जैसे नारे लगाए। गरियाबंद की सड़कों पर कांग्रेसजनों का यह विरोध मार्च लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति…

Read More

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ने हैदराबाद में बिखेरी छटा, गरियाबंद के प्रेम यादव की टीम ने “लोक कला यात्रा 2025” में मचाई धूम, पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक लोकनृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया गरियाबंद। दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र नागपुर जोन द्वारा आयोजित “लोक कला यात्रा 2025” में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ने अपनी अद्भुत छाप छोड़ी। हैदराबाद के माधोपुर शिल्पारामम में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों — पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश — के सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। इस भव्य आयोजन में गरियाबंद जिले के प्रेम यादव…

Read More

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कोसमी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में कार्य के दौरान एक महिला की मौत टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आने से हो गई। मृतका की उम्र लगभग 38 से 40 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला शनिवार को हरदी खार के खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान खेत में पहले से ही टूटा हुआ एक बिजली का तार जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से महिला करंट से झुलस गई और मौके पर ही उसकी…

Read More

तेज आंधी-तूफान में 33 केवी सप्लाई लाइन के दो पोल गिरे, जनजीवन पर गहरा असर — मरम्मत कार्य जारी लेकिन बहाली में लग सकता है समय देवभोग (गरियाबंद)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि 33 केवी विद्युत सप्लाई लाइन के दो बड़े पोल धराशायी हो गए, जिसके चलते देवभोग नगर पंचायत सहित ब्लॉक के 94 गाँवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरा इलाका शुक्रवार सुबह से ही अंधेरे में डूबा हुआ है और जनजीवन पर…

Read More

गरियाबंद । राजधानी रायपुर और आसपास के जिलों में गुरुवार रात से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह से भी तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में व्यापक वर्षा के साथ स्थानीय जलभराव और निचले इलाकों…

Read More