Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
बलरामपुर। जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर–बलंगी मार्ग स्थित चपोता नदी के समीप पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव देखते ही आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए और तत्काल इसकी सूचना बलंगी पुलिस चौकी को दी। जानकारी मिलते ही बलंगी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान शव के पास ही मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू…
गरियाबंद । भारतीय किसान संघ जिला गरियाबंद एवं कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में कृषि देवता भगवान बलराम जयंती कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद में मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ है भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत पालक किसान नेता अभिमन्यु ध्रुव डॉ मनीष चौरसिया के द्वारा भगवान बलराम एवं छत्तीसगढ़ महतारी के दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया तथा बलराम जयंती मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधवसिंह ठाकुर जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत पालक किसान अभिमन्यु ध्रुव डॉ मनीष चौरसिया का पुष्प कुछ से स्वागत किया गया माधव सिंह…
गरियाबंद। जिले के नक्सल प्रभावित भालुडिग्गी जंगल में सीआरपीएफ़ 65वीं बटालियन को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने सघन सर्चिंग अभियान चलाते हुए नक्सलियों का भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इस बरामदगी ने नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला को गहरा झटका दिया है। बरामद सामग्री मौके पर नष्ट सूत्रों के अनुसार जवानों को जंगल के भीतर सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, जूते, तिरपाल और पर्याप्त मात्रा में राशन जैसे सामान मिले। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये सामान नक्सलियों की गतिविधियों को बनाए रखने और…
गरियाबंद। छुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दुष्कर्म का शिकार हुई एक नाबालिक बालिका को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सुरक्षित छुड़ाया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई 2025 को उसकी नाबालिक बेटी को अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। शिकायत पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 99/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी व पीड़िता की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ…
गरियाबंद। इंदागांव परिक्षेत्र में पहली बार हाथियों का दल पहुंचा है। तीन हाथियों का यह दल जैसे ही क्षेत्र में दाखिल हुआ, आसपास के गांवों में हलचल मच गई। ग्रामीणों में जहां हाथियों को देखने की उत्सुकता है, वहीं संभावित नुकसान को लेकर हल्की दहशत भी देखने को मिल रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सतर्क रहें, हाथियों के करीब न जाएं और किसी प्रकार की उकसाने वाली हरकत न करें। माना जा रहा है कि यह हाथी पड़ोसी वन…
गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम राजपुर स्थित प्राथमिक शाला इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रही है। विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी है। इसी समस्या को लेकर नाराज ग्रामीणों और पालकों ने बीते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी कर दी है। विद्यालय में लगभग 35 से 40 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई एक मात्र शिक्षक के भरोसे टिकी हुई है। स्थिति यह है कि जब यह एकमात्र शिक्षक विकासखंड कार्यालय की बैठक में जाते हैं या किसी निजी कारण से अनुपस्थित रहते हैं, तो पूरे विद्यालय के दरवाजे बंद हो जाते हैं…
गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा की सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का आज शनिवार 30 अगस्त को प्रथम बार गरियाबंद आगमन हो रहा है। उनके नगर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम तिरंगा चौक में आयोजित किया गया है। इसके बाद सांसद श्रीमती चौधरी ग्राम पारागांव में स्वागत समारोह में शामिल होंगी। साथ ही कोकड़ी एवं छिंदौला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने दी।
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पति का नाम मुकेश सेन है, जिसने अपनी पत्नी प्रियंका सेन के सिर पर हमला कर उसकी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर मुकेश ने पत्नी पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। अभनपुर थाना…
गरियाबंद। क्षेत्र में लंबे समय से विकास कार्यों की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सती नाला में पुल निर्माण, कोसमी डेम से जुड़ी समस्याएं और सड़कों की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम आंदोलन करेंगे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जनपद सदस्य राकेश मुर्री ने कहा कि प्रशासन बार-बार आश्वासन तो देता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यवाही अब तक शुरू नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात…
गरियाबंद/छुरा- श्री राष्ट्रीय राजपूत क्षत्रिय महासंघ भारत की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के छुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ट पत्रकार परमेश्वर राजपूत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। संगठन के इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, समाजजनों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर राजपूत समाज के वरिष्ट जनों ने कहा कि इस नियुक्ति से न केवल जिले का मान बढ़ा है बल्कि समाज के उत्थान एवं संगठन की मजबूती की दिशा में नई ऊर्जा का संचार होगा।…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
