Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
गरियाबंद। अमाड़ ग्राम पंचायत के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बरसात के दिनों में यहां के लोगों की जिंदगी मुश्किलों में घिर जाती है। पुल–पुलिया नहीं होने के कारण गांव का संपर्क कट जाता है और बच्चों को स्कूल ले जाना, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है। यह क्षेत्र अति विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) क्षेत्र में आता है, इसके बावजूद समस्या पर प्रशासन ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। वर्षों से अधूरी मांग ग्रामीणों का कहना है कि पुल–पुलिया निर्माण की मांग वे कई वर्षों से कर रहे हैं। बरसात आते ही यहां…
गरियाबंद/विशेष रिपोर्ट। सावन और भाद्रपद के पावन माह में मनाया जाने वाला तीज पर्व महिलाओं के आस्था, श्रद्धा और वैवाहिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। तीज को मुख्य रूप से देवी पार्वती और भगवान शिव के दिव्य मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार, इस दिन विवाहित महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएँ मनचाहे वर की प्राप्ति हेतु व्रत रखती हैं। 🌺 तीज का पौराणिक महत्व पौराणिक कथा के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 107 जन्मों तक कठोर तप…
1. दो-दो बार ट्रांसफर आदेश, फिर भी नहीं हुआ पालन 2. जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कपिल के नेतृत्व में पदाधिकारी धरने पर बैठे 3. एसडीओ ने कोर्ट के स्टे ऑर्डर का हवाला देकर पल्ला झाड़ा 4. संघ ने चेताया– जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन और तेज होगा गरियाबंद । जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदाधिकारियों ने आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। आरोप है कि संघ में पदस्थ लेखापाल का लंबे समय पहले ट्रांसफर आदेश जारी हो चुका है, यहां तक कि दो-दो…
सनसनीखेज वारदात : बेटे ने माँ की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े किए, लाश के सामने हथियार लेकर बैठा रहा आरोपी
कुनकुरी। जिले के कुनकुरी क्षेत्र से मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुनकुरी के बेंदरभद्रा बस्ती में एक युवक ने अपनी ही माँ की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतका के शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर डाला और फिर हथियार लेकर उसी लाश के सामने बैठ गया। घटना की खबर जैसे ही आसपास फैली, इलाके में सनसनी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ आरोपी के घर के बाहर जमा हो गई। सुबह की खौफनाक वारदात जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह आरोपी को…
गरियाबंद। जिले की धर्मनगरी कहे जाने वाली राजिम में राष्ट्रभक्ति को जगाने की एक अनोखी और सराहनीय पहल शुरू की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर 15 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 7:50 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में नगरवासी एकत्र होकर राष्ट्रीय गान गा रहे हैं। इस आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर कारोबारी, युवा, बुजुर्ग और विभिन्न वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। नगरवासी अपनी दिन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ कर गर्व और एकता का संदेश दे रहे हैं। राजिम नगर पंचायत की इस पहल की सराहना न केवल…
गरियाबंद। जिले के ग्राम पेंड्रा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम ध्रुव के रूप में हुई है, जो पाइल्स की समस्या से जूझ रहा था। जानकारी के अनुसार, मृतक ने इलाज के लिए उड़ीसा बॉर्डर के अमलीपदर से आए संजू राजपूत और ओडिशा बॉर्डर के बबलू टांडी व उसके बेटे से संपर्क किया था। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने बाकायदा 30 हज़ार रुपए में इलाज का ठेका लिया था। इलाज के लिए वे पहले दो बार आ चुके थे और हर बार 10-10 हज़ार रुपए लिए। शनिवार…
महासमुंद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर की विशेष उपस्थिति में सांकरा, सागुनढाब, भगत्तदेवरी, पीरदा, आरंगी, सिरको, जगदीशपुर सहकारी समिति क्षेत्र के किसानों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने सहकारी समितियों से रासायनिक खाद नहीं मिलने, निजी दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम वसूलने और जबरन लादन देने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी खेती प्रभावित हो रही है और आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। पिथौरा ब्लॉक संयोजक अजय…
गरियाबंद। जिले के सीकासर डैम में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम घासीराम कुमार (32 वर्ष) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घासीराम 22 अगस्त (शुक्रवार) को अपने एक साथी के साथ मछली पकड़ने सीकासर डैम पहुंचा था। साथी करीब 500 से 600 मीटर की दूरी पर जाल डाल रहा था। इसी दौरान घासीराम दो बार पानी में डूबा और तीसरी बार बाहर नहीं निकल सका। साथी ने तुरंत गांव जाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन…
महासमुंद/खल्लारी। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि मां ने ही अपने बेटे की जान ले ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त की शाम राजेन्द्र सोरी अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था। उसी दौरान उसका बड़ा भाई सुरज सोरी शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि सुरज ने अपनी मां रूखमणी सोरी से अश्लील बातें कीं और मारपीट भी शुरू कर दी। परिवार के बीच-बचाव करने पर भी विवाद शांत नहीं हुआ। इस बीच गुस्से से…
गरियाबंद। रायपुर से ओडिशा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-130 सी बारिश के दिनों में मौत का जाल बन गया है। सड़क किनारे बनी साइड शोल्डर पटरियां जगह-जगह से गायब हो चुकी हैं और कई स्थानों पर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन हालात में वाहन चालकों को जरा-सी चूक भी भारी पड़ रही है। बीते दिनों छुरा और फिंगेश्वर के बीच बाइक सवार गहरे गड्ढे में फंसकर घायल हो गए। वहीं देवभोग मार्ग पर कार धंसकर पलट गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। राहगीरों का कहना है कि सड़क पर सफर करना अब खतरे से खाली…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
