Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
गरियाबंद । एपीके (APK) फाइल भेजकर 12 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल का लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही कारोबारी का मोबाइल हैक हो गया और उसका बैंक खाता खाली हो गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र का है। फाइल डाउनलोड होते ही महेश का मोबाइल हैंग पीड़ित कारोबारी महेश कुमार साहू ने बताया कि उनकी ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान है। 17 जुलाई को उनके व्हाट्सएप ग्रुप में…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस गरियाबंद। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व ने आज जिला जेल की सर्द दीवारों और लोहे की सलाखों में भी गर्माहट और अपनापन भर दिया। सुबह 9 बजे से ही बहनों का तांता लगना शुरू हुआ, और दोपहर 1 बजे तक 161 बहनें 53 भाइयों की कलाई पर पवित्र राखी बांध चुकी थीं। अभी भी बहनों का जेल पहुंचना जारी है, और हर राखी के साथ भावनाओं की एक नई कहानी जुड़ रही है। आकर्षक फ्लेक्स ने माहौल को और भी आत्मीय बना दिया जेल प्रशासन ने इस पर्व को विशेष और यादगार बनाने के लिए पूरी…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस गरियाबंद। क्रिकेट की दुनिया में कभी-कभी मैदान से बाहर भी ऐसे किस्से बन जाते हैं, जो सालों तक याद रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा और दिलचस्प मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के माडागांव में सामने आया, जहाँ एक साधारण किसान के बेटे को गलती से भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार का पुराना मोबाइल नंबर अलॉट हो गया। इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था—कॉल करने लगे विराट कोहली, यश दयाल और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी! ऐसे मिला ‘स्टार क्रिकेटर’ का नंबर गांव के…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस गरियाबंद । गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर पुलिस ने 2 लाख 55 हजार रुपए की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ग्राम देवगांव के एक किराना दुकान से 1 लाख 75 हजार रुपए नगद व किराना सामग्री चोरी की गई थी, वहीं ग्राम बोरसी स्थित देवांगन होटल से 80 हजार रुपए पार कर दिए गए थे। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई फिंगेश्वर…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस गरियाबंद । रक्षाबंधन का इतिहास बहुत पुराना है और पौराणिक कथाओं और लोककथाओं में इसके विभिन्न प्रसंग मिलते हैं। मुख्य रूप से, यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और बंधन का प्रतीक है, जहाँ बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सलामती और खुशहाली की कामना करती है, और भाई अपनी बहन को हर संकट से बचाने का वचन देता है। इंद्र और इंद्राणी एक कथा के अनुसार, देवताओं और दानवों के युद्ध में, जब देवता हार रहे थे, तब इंद्राणी ने इंद्र की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा था। इससे इंद्र को साहस मिला…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस साक्ष्य छुपाने की नियत से पत्नी की हत्या कर शव को फेका था, झरियाबहरा के टिकरा गरियाबंद । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक नकुल राम नागेश निवासी ग्राम पेण्ड्रा थाना शोभा द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि झरियाबहरा निवासी अमृत यादव की पहली शादी मंजु यादव निवासी ग्राम खरहरी सडक परसुली पास थाना छुरा के साथ हुआ था। कुछ वर्ष पहले अमृत यादव द्वारा प्रार्थी की बेटी उमा नागेश निवासी पेण्ड्रा थाना शोभा प्रेम विवाह किया था। उमा बाई की 02 लडकी 01 लडका है। पिछले दो-तीन वर्षो से दोनो के…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस गरियाबंद । हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जिले के दार्शनिक एवं पर्यटक स्थल भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेमन, सरपंच श्रीमती अनसुईया ध्रुव सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भूतेश्वरनाथ मंदिर परिसर एवं विभिन्न जगहों के आसपास साफ-सफाई की। साथ ही कचरों का संकलन कर उनका उचित निष्पादन भी किया। स्वच्छता का…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस गरियाबंद । घटारानी वाटरफॉल में पर्यटकों के साथ हुड़दंग और मारपीट करने वाले 06 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर्यटकों के साथ न केवल हुल्लड़बाजी कर रहे थे, बल्कि महिलाओं और लड़कियों से भी अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फिंगेश्वर थाना पुलिस ने सभी 06 आरोपियों को…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस गरियाबंद। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदीयों द्वारा गरियाबंद जिला जेल में एक विशेष और भावुक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की दीदीयों ने जेल में बंद कैदियों के साथ राखी का त्योहार मनाया। यह कार्यक्रम कैदियों के जीवन में सकारात्मकता और प्रेम का संदेश लेकर आया। सकारात्मक ऊर्जा और आत्म-सम्मान की भावना ब्रह्माकुमारी संस्था से आईं दीदीयों ने जेल में बंद सभी कैदियों को रक्षासूत्र बांधी और उनके माथे पर तिलक लगाया। इस दौरान, उन्होंने सभी को मिठाइयां…
सत्यनारायण विश्वकर्मा संवाद एक्सप्रेस गरियाबंद । जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने खनिज विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई फिंगेश्वर, कुंडेल, पितईबंद और राजिम क्षेत्रों में की गई, जहां अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए गए वाहनों को तुरंत ज़ब्त कर लिया गया। अवैध रेत परिवहन में लगे गाड़िया प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर विकासखंड के सरगी नाला और कुंडेल क्षेत्र से 1 नग जेसीबी और 1 नग ट्रैक्टर, तथा पितईबंद-राजिम क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन में लगे 4 नग ट्रैक्टर ट्रॉली को ज़ब्त किया गया…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
