Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
गरियाबंद। जिले के देवभोग, अमलीपदर और गोहरापदर अंचल सहित पड़ोसी ओड़िशा से लगे गांवों में आज नुआखाई पर्व की धूम देखने को मिल रही है। कृषि प्रधान इस क्षेत्र में नई फसल के साथ शुरू होने वाला यह पर्व केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और उमंग-खुशियों का प्रतीक है। तैयारियों से सजे गांव नुआखाई को लेकर ग्रामीण इलाकों में बीते एक सप्ताह से ही रौनकता देखी जा रही थी। बाजारों में कपड़े, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही। लोग नए वस्त्रों की खरीददारी करते नजर आए। घरों में साफ-सफाई, सजावट और पकवानों की तैयारी…
गरियाबंद। मैनपुर नगर में आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मोटर साइकिल से अचानक नाग सर्प निकल पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम भाठीगढ़ के दो युवक मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 23 एच 6211 से मैनपुर बिजली कार्यालय के सामने स्थित एक विद्युत दुकान में सामान खरीदने पहुंचे थे। खरीददारी के बाद जैसे ही युवक मोटर साइकिल पर बैठे, अचानक हेडलाइट के पास से नागराज फन फैलाते हुए बाहर निकल आया। नाग को देखकर युवक तुरंत मोटर साइकिल से कूद पड़े और आसपास लोगों…
गरियाबंद। जिले के दूरस्थ वनांचल दर्रीपारा मुख्यमार्ग स्थित सती नाला में पुल निर्माण एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे चक्काजाम आंदोलन करेंगे। ग्राम पंचायत आमदी के सरपंच आत्माराम मरकाम, दर्रीपारा के राजकुमार सोरी, दसपुर के नरेन्द्र ध्रुव, रावनडिग्गी के भादुराम, कोसमी के तिरथराम, जोबा की सरपंच श्रीमती एक्ता सोम, खुरसीपार के रोहित मरकाम, बेनपुरा के वालेश मरकाम सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि सती नाला पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा…
गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर सिंचाई अनुविभाग में नहरों की फर्जी मरम्मत के नाम पर 1 करोड़ से अधिक रुपए के बंदरबांट का मामला सामने आया है। किसान यादराम साहू ने आरटीआई के जरिए दस्तावेज निकालकर जब विभागीय एसडीओ के साथ मौके का निरीक्षण किया तो गड़बड़ी का बड़ा खुलासा हुआ। प्राप्त रिकॉर्ड के मुताबिक, फिंगेश्वर वितरक साखा नहर से जुड़े 9 माइनर नहरों—भसेरा, पोलकर्रा, पेंड्रा, रोबा समेत 10 से अधिक गांवों में मार्च 2025 से पहले ही मरम्मत दिखाकर 56 स्थानों पर 1600 मीटर से ज्यादा हिस्से को क्षतिग्रस्त बताया गया। इसके नाम पर कोरबा की दो ठेका कंपनियों को…
गरियाबंद। जिले के थाना छुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा में 24 और 25 मई की मध्यरात्रि को हुई 50–60 लाख की लूट की घटना का खुलासा तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं कर पाई है। अज्ञात लुटेरों ने व्यापारी सूर्यकांत अग्रवाल के घर का चैनल गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चाकू की नोंक पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर हाथ-पांव व मुंह पर टेप लगाकर नकदी और कीमती गहनों की लूट को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना के लगभग दो माह बाद लूट में छीना गया एक मोबाइल गांव के ही एक ग्रामीण को…
मैनपुर। मैनपुर ब्लॉक के राजापड़ाव क्षेत्र अंतर्गत जरहीडीह नाला एक बार फिर से ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। तीज पर्व के दिन अचानक आई बाढ़ ने दर्जनों लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी। महिलाएं जहां त्योहार के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद आसपास घूमने निकली थीं, वहीं कई बच्चे कॉलेज जाने और ग्रामीण अपने जरूरी कामों के लिए ब्लॉक मुख्यालय की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे लोग बीच में ही फंस गए और घंटों तक असहाय स्थिति में जूझते रहे। फंसे हुए लोगों में…
गरियाबंद। जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर बी.एस. उइके के मार्गदर्शन में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बिदोरा सूखा नदी इलाके में दबिश दी। यहां लंबे समय से अवैध उत्खनन की शिकायत मिल रही थी। मौके से जब्त हुई कंपनी की भारी-भरकम मशीन कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रेत खनन में उपयोग की जा रही SANY कंपनी की चेन मशीन (एक्सकेवेटर) को जब्त कर लिया। मशीन को तत्काल प्रभाव से थाने में सुरक्षित रखवाया गया है। अधिकारियों ने बताया…
गरियाबंद। अमाड़ ग्राम पंचायत के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बरसात के दिनों में यहां के लोगों की जिंदगी मुश्किलों में घिर जाती है। पुल–पुलिया नहीं होने के कारण गांव का संपर्क कट जाता है और बच्चों को स्कूल ले जाना, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है। यह क्षेत्र अति विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) क्षेत्र में आता है, इसके बावजूद समस्या पर प्रशासन ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। वर्षों से अधूरी मांग ग्रामीणों का कहना है कि पुल–पुलिया निर्माण की मांग वे कई वर्षों से कर रहे हैं। बरसात आते ही यहां…
गरियाबंद/विशेष रिपोर्ट। सावन और भाद्रपद के पावन माह में मनाया जाने वाला तीज पर्व महिलाओं के आस्था, श्रद्धा और वैवाहिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। तीज को मुख्य रूप से देवी पार्वती और भगवान शिव के दिव्य मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार, इस दिन विवाहित महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएँ मनचाहे वर की प्राप्ति हेतु व्रत रखती हैं। 🌺 तीज का पौराणिक महत्व पौराणिक कथा के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए 107 जन्मों तक कठोर तप…
1. दो-दो बार ट्रांसफर आदेश, फिर भी नहीं हुआ पालन 2. जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कपिल के नेतृत्व में पदाधिकारी धरने पर बैठे 3. एसडीओ ने कोर्ट के स्टे ऑर्डर का हवाला देकर पल्ला झाड़ा 4. संघ ने चेताया– जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन और तेज होगा गरियाबंद । जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदाधिकारियों ने आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। आरोप है कि संघ में पदस्थ लेखापाल का लंबे समय पहले ट्रांसफर आदेश जारी हो चुका है, यहां तक कि दो-दो…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
