Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
संवाद एक्सप्रेस। शंकर लहरें सरायपाली। सामाजिक संस्था इंटरनेशनल ह्यूमन राइट कौन्सिल ने अपने 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुखबधिर छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें मानवाधिकार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। संगठन के राष्ट्र अध्यक्ष श्री सन्नी शाह के निर्देशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने छात्रावास का दौरा किया। इस दौरान संस्था द्वारा बच्चों को बिस्कुट, मिठाई और फल वितरित कर खुशियाँ बाँटी गईं। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक मधु साहू ने कहा कि शासन के सहयोग और समाजिक संगठनों के निरंतर प्रयास से छात्रावास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहा…
गरियाबंद/उड़ीसा। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल आज थोड़ा हल्का महसूस कर रहे हैं, क्योंकि महीनों तक रात में मोटरबाइक की खर्र-खर्र, नदी में बहते सागौन के लट्ठों का जल-कल और लोकेशन बदलने की ‘निंजा तकनीक’ अपनाने वाली पुश्पा गैंग के दो सदस्य आखिरकार मनुष्य रूप में दिख ही गए—और पकड़ भी लिए गए। वन विभाग की टीम ने 19/11/2025 की सुबह “मॉस्ट वांटेड – लेकिन हमेशा अनुपस्थित” रहने वाले विद्याधर नाइक और लक्ष्मीनारायण बेहरा को घेराबंदी कर धर दबोचा। दोनों उड़ीसा के घुचागुड़ा गांव के निवासी हैं और आरोप है कि जंगल में सागौन के पेड़ों को काटने का…
संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा शहडोल । यातायात पुलिस शहडोल के द्वारा आज रघुराज स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा समझाया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए बिना वाहन नहीं चलाएँ। बच्चों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सड़क सुरक्षा के महत्व तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के संबंध में जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि जो छात्र मोटरसाइकिल से स्कूल आते हैं, उनके अभिभावकों…
संवाद एक्सप्रेस। शंकर lahare सरायपाली। दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर के छात्र/छात्राओं द्वारा जी.पी. पटेल प्राचार्य के निर्देशन, बी.एल. साहू व्याख्याता के मार्गदर्शन तथा आर. के. पटेल कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण किया। सर्वप्रथम शहीद वीर नारायण सिंह बांध, एवं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर का अवलोकन किया गया। प्रभारी शिक्षक ने बताया कि इस स्टेडियम का नाम “शहीद वीर नारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम है, यह छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में स्थित है इसमें 65,000 सीट बैठने की क्षमता है। विद्याथियोँ ने अंदर से कामद्रीबाक्स आदि का भी अवलोकन किया, ततपश्चात जंगल सफारी चिडिया घर का आनंद लिये,…
गरियाबंद। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव खत्म होते ही गांव वालों ने सोचा था—“अब कुछ तो बदलेगा।” लेकिन बदला सिर्फ इतना कि सरपंचों ने अपनी कुर्सी संभाल ली… और फंड ने गहरी नींद। 15वें वित्त आयोग की राशि इतनी देर से आ रही है कि पंचायतें अब इसे दूर के रिश्तेदार की तरह याद कर रही हैं—“आएंगे… कभी न कभी…!” ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ऐसा ठप पड़ा है जैसे किसी ने ‘पॉज़’ बटन दबा दिया हो। नाली निर्माण रुका है, पेयजल के लिए तरस रहे हैं, स्ट्रीट लाइटें ऐसी बुझी हैं जैसे गांव में “दीपावली के उलटे नियम” लागू हो गए…
गरियाबंद। अवैध अतिक्रमण पर वर्षों से धीरे-धीरे सोचते हुए आखिरकार प्रशासन की नींद खुल गई और पाण्डुका ग्राम पंचायत में सोमवार का दिन आधिकारिक बुलडोजर महोत्सव बन गया। लंबे समय से बिना अनुमति खड़े 17 मकानों को प्रशासन ने वैधानिक रूप से अवैध घोषित किया और तकनीकी रूप से जमीन से बराबरी पर ला दिया। सूत्रों के अनुसार, कब्जाधारियों को चार बार नोटिस भेजे गए थे। शायद नोटिस पढ़ने के लिए समय नहीं मिला होगा—या फिर सबने सोचा होगा कि नोटिस तो वैसे भी सिर्फ फाइलें मोटी करने के लिए भेजे जाते हैं। लेकिन इस बार प्रशासन ने नोटिसों को…
संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा धनपुरी। सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,जिसमें आज के कार्यक्रम की अध्यक्ष एवम् मुख्य अतिथि के रूप में धनपुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रविंदर कौर छावड़ा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीता जायसवाल जी, मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती सुनैना सिंह सैयाम जी , नगरपालिका परिषद धनपुरी की सभापति अंशिका विश्वकर्मा जी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी की एनम श्रीमती दुर्गा केवट जी साथ ही सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की जिला संयोजिका श्रीमती सरिता शर्मा जी उपस्थिति रही। वीणावादनी ज्ञान की देवी…
गरियाबंद। आदिवासी बहुल मैनपुर विकासखंड के ग्राम धनोरा पंचायत से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक और चिंता में डाल दिया है। सरनाबहार के डमरू धार नागेश के तीन मासूम बच्चे—8, 7 और 4 वर्ष—लगातार तीन दिनों में एक-एक कर दम तोड़ते चले गए। बीमारी की सही वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक चिकित्सा में भारी देरी, झोलाछापों पर निर्भरता और पारंपरिक बैगा–गुनिया उपचार को डॉक्टरों की जगह प्राथमिकता देना मौत का बड़ा कारण बन गया। जानकारी के अनुसार, परिवार हाल ही में साहेबिनकछार मक्का तोड़ने गया था, जहां से तीनों बच्चों को तेज बुखार…
गरियाबंद । विद्यालय शिक्षा का मंदिर है जहां छात्र-छात्राएं ज्ञान शिक्षा प्राप्त कर अपनी भविष्य निर्माण की संरचना की बुनियाद रखते हैं। यह शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार, चरित्र व्यक्तित्व बनाने में सहायता मिलती है। नि:शुल्क साइकिल मिलने से बालिका शिक्षा दर में बढ़ोतरी हुई है। उक्त उद्गार प्राचार्य मनोज कुमार मेरसा ने शा. उच्च. माध्य. विद्यालय पीपरछेड़ी विकासखंड गरियाबंद में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण के अवसर पर कही। यह योजना माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित करती है। इसका उद्देश्य लड़कियों के नामांकन को बढ़ावा देना और स्कूल छोड़ने की दर को कम करना…
गरियाबंद। भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई। गरियाबंद जिले के सोहागपुर कृषि मंडी में जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार और जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया और अन्नदाताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आज शुरुआत दो किसानों के टोकन से 76 किवंटल धान खरीदी किया गया,इसे किसानों की मेहनत, समर्पण और सरकार पर उनके अटूट भरोसे का उत्सव बताते हुए दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की सराहना की। जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार ने बताया कि धान खरीदी की…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
